UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

स्वच्छता कमांडो के मानदेय के लिए 5.78 करोड़ रुपए जारी

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता कमांडो के मानदेय के भुगतान के लिए विभाग द्वारा पांच करोड़ 78 लाख 77 हजार 560 रुपए की राशि जारी की गई है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज जारी इस राशि से प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता कमांडो को अक्टूबर-2023 से दिसम्बर-2023 तक लंबित तीन महीनों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद हेतु अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से 19 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के 104 अभ्यर्थियों के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है। सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर में किया जाएगा।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button