UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

लक्ष्मीकांत बंसोड़,बालोद। जिले में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा डौण्डी कुरुटोला मुख्य मार्ग में हुआ. मृतक की पहचान सुनील तारम के रूप में हुई है. मामला डौण्डी थाना क्षेत्र के कुरुटोला गांव का है.मिली जानकारी के अनुसार, सुनील तारम और मंगलतराई निवासी मंगेश मंडावी मंडई मेला देखने गए थे. वहां से लौटते वक्त डौण्डी कुरुटोला मुख्य मार्ग में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसे में सुनील की मौके पर मौत हो गई. वहीं मंगेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रिफर किया गया है. 

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button