UDYAM-CG-10-0014753

राष्ट्रीय

PM मोदी से मिलने पहुंची टीम इंडिया:होटल में भांगड़ा करते नजर आए कप्तान रोहित, स्पेशल केक भी काटा

टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गई है। टीम ने होटल ITC मौर्य में स्पेशल केक काटा। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हो गई। यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। फिर शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। यह 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।

टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button