UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

‘भूपेश सरकार में शराब दुकानों में थे दो काउंटर’:बालोद में CM साय बोले- एक सोनिया-राहुल, दूसरा सरकार का; 1500 कांग्रेसी BJP में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस ने 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। शराब, कोयला, रेत हर जगह भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि, तब शराब दुकान में 2 काउंटर थे। एक सोनिया-राहुल का और दूसरा सरकार का। अब सब भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं।

बालोद के डौंडीलोहारा में कांकेर लोकसभा से प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में CM साय गुरुवार को सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, महतारी वंदन योजना का पैसा इस बार एक अप्रैल को खाते में आएगा। इस दौरान कांग्रेस के 2 जनपद सदस्य, 30 सरपंच समेत 1500 लोग भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा ने जो वादा किया, उसे निभाया भी’

साय ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जो हमारे साथ आए हैं, उनके सुख-दुख के लिए हम सदैव खड़े रहेंगे। मैं पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। ये वो मोदी हैं, जो गांव, गरीब और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को लेकर गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया, उसे निभाया भी। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर, धारा 370 हटी और मुस्लिम समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तीन तलाक बिल को पास किया। अब तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए भोजराज नाग को जिताना है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button