UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

डेंटल क्लीनिक में चोरों का धावा

रायपुर। शंकर नगर-कचना रोड स्थित डेंटल क्लीनिक में चोरों ने देर रात धावा बोल दिया। पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पुरोहित डेंटल क्लीनिक के संचालक भाविन पुरोहित ने बताया कि वे कल रात 9 बजे क्लीनिक बंद कर चला गया था। जब रविवार सुबह खोलने पहुंचे तो शटर खुला हुआ दिखा साथ ही अंदर रखे सामान टूटे-फुटे हालत में मिले। शटर के सामने का ग्लास डोर भी टूटा हुआ था। इस वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दांत डॉक्टर भाविन पुरोहित ने चोरी की जानकारी खम्हारडीह पुलिस को दे दी है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button