UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

करंट से बाघ की मौत, शिकारियों ने चुपचाप दफनाया:वन विभाग ने कब्र खोदकर निकाली लाश, अंग निकालकर जांच के लिए भेजा; 5 आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभयारण्य में करंट लगने से एक बाघ की मौत हो गई। जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाए गए इलेक्ट्रिक वायर की चपेट में बाघ आ गया। इधर घटना को छिपाने के लिए शिकारियों ने शव को दफना भी दिया। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले ओडिशा से लगे उदंती सीतानदी अभयारण्य वाइल्ड सेंचुरी से एक बाघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभयारण्य में आ पहुंचा था। उसने यहां एक मवेशी का शिकार भी किया था। इसके बाद वन विभाग की टीम उसके मूवमेंट पर लगातार नजर रख रही थी।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button