UDYAM-CG-10-0014753

Blog

हरियाणा विधानसभा में विश्वास मत पेश, JJP विधायकों के साथ ही 1 निर्दलीय ने किया बहिष्कार

हरियाणा में अचानक उठे सियासी भूचाल में बुधवार का दिन अहम होने जा रहा है। हरियाणा में विधानसभा का एक दिन का सत्र जारी है, जहां नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बहुमत हासिल करना है। विश्वास मत पेश कर दिया गया है। अब बहस होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके बाद सदन में मौजूद जजपा के चारों विधायको के साथ ही निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी सदन से बाहर चले गए।

जेपेपी के चार विधायक व्हिप का उल्लंघन कर सदन में पहुंचे हैं। इससे माना जा रहा है कि पार्ट में फूट पड़ गई है। जजपा विधायक ईश्वर सिंह और रामकुमार गौतम भी सदन में पहुंचे। जजपा के कुल 10 विधायकों में से चार विधायक सदन में मौजूद है।

फ्लोर टेस्ट से पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर सदन की कार्यवाही से गैरहाजिर रहने को कहा है। विधानसभा में जेजेपी के 10 विधायक हैं, जिनके समर्थन से अब तक हरियाणा में सरकार चल रही थी।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button