UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

धर्मांतरण पर हंगामा: 600 आदिवासियों का करवाया जा रहा था धर्म परिवर्तन, हिंदू समाज ने बीच में रोका आयोजन

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने पर सकल हिंदू समाज ने सभा स्थल पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि क्रिश्चियन धर्म में हिंदूओ को बहला फुसलाकर परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा था।

मामले की सूचना मिलने पर सकल हिंदू समाज ने परासिया रोड स्थित वंदना लाल पहुंच कर विरोध किया। इसके साथ ही नारेबाजी के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने वंदना लोन के अंदर घुस कर क्रिश्चियन धर्म के आयोजन को बंद करवाया। साथ ही मिशनरी के लोगों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट भी की गई।

राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष यमन साहू ने बताया कि 500 से 600 महिलाओं एवं पुरुषों को क्रिश्चियन धर्म में परिवर्तित किया जा रहा था। सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजन को बंद करवाया गया। जानकारी के अनुसार झारखंड से आए क्रिश्चियन धर्म के लोगों द्वारा जिले के आदिवासी एवं अन्य जाति और धर्मों के लोगों को क्रिश्चियन धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है

जिसका हमने विरोध किया। पुलिस द्वारा 10 लोगों को गिरफ्तार कर देहात थाने ले जाया गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button