UDYAM-CG-10-0014753

राष्ट्रीय

रायपुर लोकसभा सीट जीतेंगे रिकॉर्ड तोड़ मतों से : मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट अब तक जारी नहीं होने लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंन कहा है कि कांग्रेस के पास कोई प्रत्याशी नहीं है. कोई लड़ने के लिए तैयार ही नहीं है. धर पकड़ के प्रत्याशियों को लाया जा रहा है. रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल का नाम सुनते ही सांप सूंघ गया है. कोई लड़ने वाला तैयार नहीं है. भारतीय जनता पार्टी की स्थिति इतनी मजबूत है कि इस बार 400 का आंकड़ा पार होगा. लोगों में उत्साह है. कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं लेकिन विश्व के लोकप्रिय नेता हैं. आज पूरा देश उनके तरफ निगाहें करके बैठा है. इस बार रायपुर लोकसभा रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे. Also Read – तेलघानी नाका से भारत माता चौक तक असामाजिक तत्वों का आतंक 00:00 % Buffered 00:00 / 04:48 Copy video url Play / Pause Mute / Unmute Language Share advertisement महतारी वंदन योजना को लेकर पूर्व सीएम के बयान पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी को धरातल पर लाने के लिए हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरी व्यवस्था कर ली है. भूपेश बघेल जैसे कोई धोखा नहीं है. महतारियों को, हमारी बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ पूरा मिलेगा. 7 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि और किसानों की जो अंतर राशि है वो 12 मार्च को मिलेगी. कहीं कोई किसी के साथ कोई धोखा नहीं है. भाजपा जो कहती है, वो करती है. Tagsरायपुर लोकसभा सीट जीतेंगे रिकॉर्ड तोड़ मतों सेमंत्री टंकराम वर्माबीजेपीकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024Will win Raipur Lok Sabha seat with record breaking votesMinister Tankaram VermaBJPCongressLok Sabha elections 2024 Nilmani Pal Nilmani Pal

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button