अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर पूरा देश राममय है। ऐसे में श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल है। प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी दी गई है। इसके अलावा कई मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा का LIVE टेलीकास्ट दिखाया जाएगा।
प्रदेश में आज दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। रायपुर स्थित राम मंदिर में सुबह 11 बजे से अनुष्ठान हो रहे हैं। गुढ़ियारी में 31 फीट ऊंची की प्रतिमा स्थापित होगी। वहीं राजनांदगांव में 5 लाख तो अंबिकापुर में 1 लाख दीप जलेंगे। इससे पहले देर शाम जगदलपुर का दलपत सागर 3 लाख दीपों से रोशन किया गया।

