अजगर बहार 18मार्च एकल अभियान कोरबा के संच केंद्र बालको एवम देवपहरी के आचार्यों का स्नेह संपर्क परिवार एवम अंचल स्नेह संपर्क परिवार के हाथो सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमे संच केंद्र के स्नेह संपर्क परिवार मंदाकिनी त्रिपाठी एवम अंचल कोरबा के SSPM शामिल होकर मां सरस्वती एवम मां भारती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किए इस अवसर पर अंचल समिति सचिव भोजराम देवांगन एवम अजगर बहार पंचायत के सरपंच रीता कंवर भी शामिल रहीं।इस कार्यक्रम में भाग ग्राम स्वराज प्र राजेश कुमार शाहू एवम अंचल कोरबा के अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा अंचल ग्राम स्वराज प्र बिसाहू सिंह कंवर,संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया,सत्य नारायण कंवर,घनश्याम चौहान व एकल आचार्य शामिल हुए। यह वर्ष में एक बार आचार्यों को राष्ट्र धर्म समाज हित में कार्य में मनोबल बढ़ाने के लिए किया जाता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

