. रायपुर. राजधानी रायपुर के एक डॉक्टर को बचकर रहने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया में उनकी तस्वीर वायरल की उन्हें धमकी दी जा रही है कि अब बच के रहना… फिर मत कहना की ये धमाल वाला बहुत मारते है.
दरअसल अक्सर सोशल मीडिया में कान फाड़ू डीजे को लेकर पोस्ट करने वाले कांग्रेस नेता और चिकित्सक डॉ राकेश गुप्ताअब डीजे संचालकों की रड़ार पर है. सोशल मीडिया में उनके लिए पोस्ट किया गया है कि उन्हें तेज डीजे से काफी परेशानी है और ये वही डॉक्टर है जो कहते है कि डीजे-धुमाल से लोग मरते है. इस पोस्ट में ये भी लिखा है कि डीजे बंद कराने में उनकी अहम भूमिका है.
जिस फोटो को वायरल किया जा रहा है उसमें डॉ राकेश गुप्ता सांसद राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे है. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद डॉ राकेश गुप्ता ने रायपुर एसएसपीसे इसकी शिकायत की है और उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है.
