Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»मनोरंजन»के बर्थडे पर ने शेयर किया पोस्ट, तारीफ करते हुए लिखा- उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि
    मनोरंजन

    के बर्थडे पर ने शेयर किया पोस्ट, तारीफ करते हुए लिखा- उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि

    Anil SahuBy Anil SahuSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी  आज यानी 13 सितंबर को अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं. बर्थडे के मौके पर उनके फैंस और फ्रेंड्स एक्ट्रेस को खास विशेज भेज रहे हैं. इसी के साथ अमेरिका में ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही एक्ट्रेस हिना खान  ने भी महिमा चौधरी को बधाई देते हुए, ढेर सारी तारीफ की है और कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं हैं. महिमा ने भी हिना के पोस्ट पर रिप्लाई किया है.

    हिना खान ने जो दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये तस्वीर उस दिन की है जब मेरा पहला कीमो था. और एक दैवीय महिला अचानक अस्पताल में आ गईं. वो वहां मेरे साथ थीं, मुझे गाइड किया, मोटीवेट किया और मेरी लाइफ के सबसे दर्दनाक समय में वो मेरे साथ खड़ी रहीं. वो एक हीरो हैं. वो सबसे अच्छी इंसान हैं.

    हिना ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, ‘जाने से पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारा ये सफर बहुत आसान बन जाएगा जैसा मेरा बना था. उन्होंने मेरे धैर्य को और बढ़ाया और मुझे लाइफ की बड़ी सीख भी दी. उनके प्यार और काइंड नेचर ने मुझे अपने गोल से ऊपर उठने के लिए प्रोत्साहित किया है. हम दोस्त बने और कई अनुभव शेयर किए लेकिन उन्होंने एक बार भी मुझे ये महसूस होने नहीं दिया कि मैं अकेली हूं.’

    हिना खान ने महिमा चौधरी की तारीफ में आगे लिखा, ‘उन्होंने मुझे पक्का विश्वास दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी से मैं लड़ सकती हूं, लड़ लूंगी और जीत भी हासिल करूंगी (इंशा अल्लाह). आप मेरे लिए हमेशा डिवाइन रहेंगी, खूबसूरत इंसान महिमा को प्यार के साथ हैप्पी बर्थडे. मैं और मेरा परिवार आपको दुआएं भेज रहे हैं. हम सभी आपके लिए प्यार भेज रहे हैं.’महिमा चौधरी ने हिना खान के इस लंबे पोस्ट पर रिप्लाई भी किया है. हिना ने महिमा की इतनी तारीफ की उसके और बर्थडे विशेज के लिए महिमा ने थैंक्यू भी कहा. महिमा चौधरीने इसी पोस्ट पर रिप्लाई में लिखा कि ‘ओह माई गॉड… थैंक्यू. तुमने कुछ ज्यादा ही मुझे क्रेडिट दे दिया. आई लव यू. और प्यारे से बर्थडे बॉक्स के लिए थैंक्यू वो भी ढेर सारे प्यार के साथबता दें कि साल 2022 में महिमा चौधरी) को भी ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिसका उन्होंने इलाज कराया और वो ठीक हो गईं. महिमा चौधरी ने बताया था कि जब वो अस्पताल में थीं तब कपिल शर्मा का शो देखती थीं, जिससे उनका डर और तकलीफ कुछ समय के लिए कम हो जाता था.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    ने फैंस के साथ शेयर किया गुडन्यूज, अनोखे अंदाज में अनाउंस किया प्रेग्नेंसी

    September 16, 2024

    जलवा बना जंजाल! बला की खूबसूरत PCS अधिकारी ओशिन शर्मा खूबसूरती में आलिया भट्ट को भी देती हैं मात, लेकिन सोशल मीडिया के चक्कर में हो गया कांड, सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन

    September 16, 2024

    ‘Jigra’ के डायरेक्टर Vasan Bala ने Shraddha Kapoor से मांगी माफी, जानिए क्या है कारण …

    September 9, 2024
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.