Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 7 मरीजों की मौत:स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अस्पतालों में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 7 मरीजों की मौत:स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अस्पतालों में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड

    Anil SahuBy Anil SahuAugust 28, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक राज्य में स्वाइन फ्लू से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को रायपुर में स्वाइन फ्लू के 16 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनके स्वाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। राजधानी में अब तक एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। राज्य में 19 केस मिले हैं।

    प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल के पेइंग वार्ड को स्वाइन फ्लू से पीड़ितों के लिए रिजर्व किया गया है, जहां 4 मरीज अभी भर्ती है। बिलासपुर सिम्स में 4 बेड का आइसोलेटेड वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्डों और प्रदेशभर में वायरोलॉजी लैबों को अप-टू-डेट रखने का निर्देश दिए हैं।

    छत्तीसगढ़ स्वास्थ विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर भी एक एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत स्वाइन-फ्लू सहित मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों को सजग रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही टोल-फ्री नम्बर 104 पर जारी किया है।

    स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी से शुरू होते हैं। एक-दो दिन सर्दी रहने के बाद खांसी, कफ, सिर और हाथ-पांव में दर्द शुरू होता है। बुखार के साथ स्थिति तेजी से बदलती है। खांसी इतनी ज्यादा होती है कि सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इस स्थिति में तुरंत अलर्ट होना जरूरी है। खतरा इसी स्थिति के बाद शुरू होता है।

    पीड़ित व्यक्ति की छींक या उसके करीब जाने से सांस के जरिए यह दूसरे को संक्रमित करता है। पीड़ित व्यक्ति को मास्क लगाकर रखना चाहिए। इसके अलावा हाथ सेनेटाइज करते रहना भी जरूरी है। संक्रमित व्यक्ति का हाथ अक्सर नाक और मुंह पर जाता है। इससे हाथों में वायरस आ जाते हैं। ऐसी दशा में हाथों से चीजें छूने पर उसमें वायरस ट्रांसफर होने का खतरा रहता है।

     

    स्वाइन फ्लू से बचने के लिए भी कोरोना की तरह सावधानी जरूरी है। संक्रमित के करीब जाने के पहले मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। अभी चूंकि सर्दी-जुकाम पूरी तरह से फैला हुआ है। उसे साधारण न मानें और सर्दी-जुकाम पीड़ितों के करीब न जाएं। इसके अलावा अभी भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। भीड़ में जाएं तो मास्क लगाकर जाएं।

    लक्षणों के आधार पर मरीजों को 3 श्रेणियों में बांटा गया है। इनफ्लुएंजा संक्रमित व्यक्तियों में लक्षण के आधार पर A, B, C कैटेगरी में बांटा गया है। ताकि उनकी स्क्रीनिंग के साथ उनका इलाज किया जा सके।

    A कैटेगरी -ऐसे मरीज जिन्हें हल्का बुखार और खांसी/गले में खराश, बदन दर्द के साथ या उसके बिना, सिरदर्द, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण मिलते हैं। ऐसे मरीजों को A श्रेणी में रखा गया है। इन मरीजों की इन्फ्लुएंजा जांच की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मरीजों का लक्षण के आधार होम आइसोलेशन में इलाज किया जाएगा।

    B कैटेगरी- ऐसे मरीज जिन्हें 102 डिग्री से अधिक बुखार और गले में खराश के साथ बदन दर्द के साथ या उसके बिना, सिरदर्द, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण मिलते है। ऐसे मरीजों को B श्रेणी में रखा गया है। ऐसे मरीज की इनफ्लुएज़ा जांच आवश्यक नहीं है। ऐसे मरीजों का लक्षण के आधार होम आइसोलेशन में इलाज होगा। Oseltamivir दिया जाएगा।

    C कैटेगरी- ऐसे मरीज A-B कैटेगरी के लक्षणों के साथ सांस फूलना, हेमोप्टाइसिस, लक्षणों का बने रहना या बिगड़ना के साथ सायनोसिस,SpO2 -90 से कम ,3. मूत्र उत्पादन में कमी जैसे लक्षण है। ऐसे मरीज को C श्रेणी में रखा गया है। इन मरीजों का इनफ्लुएंजा जांच जरूरी है। वहीं, सैंपल जांच भेजे जाने बाद अस्पताल में empirical treatment (oseltamivir) दिया जाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.