छत्तीसगढ़ शासन मे अति संरक्षित जनजाति माने जाने वाले बिरहोर बसाहट क्षेत्र देवद्वारी में भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम
कोरबा (18 जनवरी)कोरबा विकास खंड के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र अजगर बहार तहसील के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित मोहल्ला देवद्वारी में आज 18जनवरी को जनमन (जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के अंतगऀत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया,जहा92मरीजों का जांच उपचार एवं सलाह दिया गया इसके अलावा36लोगों का सिकल सेल एनिमीया की जांच25लोगों का शुगर बीपी का जांच टीबी की स्कीॖनिग आयुष्मान काडऀ..चार गभऀवती महिलाओं की जांच खान पान आदि के संबंध में जागरुक कर तथा जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां दी गई है,
इस स्वास्थ्य तथा विशेष शिविर मे पीएचसी से डा.एल.आर.गौतम देवपहरी से कुमारी सुमन यादव गढ उपरोडा से कुमारी भारती यादव द्वारा सम्मिलित पॖयासो से शिविर संपन्न किया गया इनके साथ ही सुकुल राम पण्डो केद्वारा भी विशेष सहयोग पॖदान किया गया।
गौरतलब है कि देवद्वारी एक सुविधाविहीन दुर्गम क्षेत्र हैं जहा आने जाने हेतु न तो पक्की सडक और न ही कच्ची सडक ही है यहा जाना किसी भी तरह से जोखिम से कम नहीं है..यहा जाने के लिए दो नालो को पार करना पडता है इसके बाद पगडंडियो को पार करते हुए तीन किलोमीटर का रास्ता है जो बहुत ही मुश्किल तथा जोखिम भरा है के साथ जाया पहुँचा जा सकता है ऐसे दुगऀम दूरस्थ तथा जोखिम भरे क्षेत्र में महिला स्टाफ द्वारा उच्च कोटि का धैयऀ सामथऀ तथा निडरता का परिचय देते हुए अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है।

इन संरक्षित जनजाति के लोगो को शासन की सभी योजनाओं का सही लाभ हो सके इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डा.दीपक सिह राज द्वारा हर तरह से प्रयास किये जा रहे हैं..डा राज स्वयं भी इन शिविरो मे उपस्थित रहने की कोशिश करते रहते हैं तथा पहाडी कोरवा बिरहोर आदि शुरू से ही इनके प्राथमिकताओं मे रहे हैं।
स्वास्थ्य शिविर के साथ ही यहा उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान का भी वितरण किया गया






