Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Chandra Kumar Rathiya
कोरबा (23जनवरी) कोरबा जिले के अजगर बहार तहसील के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में भी 22 जनवरी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे रामभक्त एक माह से तैयारी कर रहे थे। वह पावन पर्व शुभ घड़ी आज आने पर सभी गांवों में झांकी सजाकर समस्त ग्रामवासियों द्वारा गांव भ्रमण किया गया जिसका सभी घरों में जोरदार स्वागत अभिनंदन करते हुए पूजा आरती किया गया।इस कार्यक्रम में सभी रामभक्त बड़ी जोरदार से तैयारी करते हुए अपने। पारंपरिक नृत्य के माध्यम से अक्षत चावल से निमंत्रण देकर प्रचार प्रसार किया गया,आज हर गांव में रामचरित मानस ग्रंथ…
कोरबा (22 जनवरी)वनांचल क्षेत्र लेमरू के बिजली लाईन में लगे बिजली के खंभे कुल 7 नग की चोरी वाहन पिकप कमांक सीजी 12 बीए 5644 के चालक द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी आनंद उज्जैनी लाईनमेन सीएसईबी कोरबा दर्री द्वारा लेमरू थाना में लिखित आवेदन देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को घटना के बारे में जानकारी दिया गया जिस पर तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं…
मुख्यमंत्री साय शनिवार (20 जनवरी 2024) को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज स्टेडियम में आयोजित एकल अभियान राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष एमईसीएल के सीएमडी इंद्र देव नारायण, विशेष अतिथि विशाल अग्रवाल, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति सुभाष चौधरी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा, “देश में 10 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी है। लेकिन यह ये लोग विकास से वंचित रह गए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से तीन वर्षों में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य…
सक्ति(21 जनवरी) सक्ती जिला के अंतर्गत ग्राम मड़वा मे हमारा संकल्प विकसित भारत शोभा यात्रा का कार्यक्रम धूम धाम से हाई स्कूल प्रांगण मे मनाया गया , कार्यक्रम की शुरुआत महिला स्वा सहायत समूह द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया ,जिसमे ब्लाक स्तर से अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं अपने अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी साथ ही स्कूली बच्चो द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत के सरपंच रिद्धि रानी मेहरा सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र मेहरा ,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रुद्रा मेहर,भुवन पटेल,त्रिलोचन निशाद ,विनोद मेहर, एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।।
कोरबा (21जनवरी)आर्यसमाज एवं डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालकोनगर में चल रहे चार दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं छह दिवसीय आर्यवीरांगना दल एवं आर्यवीर दल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह दिनांक 19 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुमेर डालमिया जी अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स बालकोनगर एवं डॉ रामकुमार पटेल प्रधान, छत्तीसगढ़ प्रान्तीय आर्यप्रतिनिधि सभा थे।अन्य विशिष्ट अतिथि गण आचार्य रणवीर संचालक सत्य सनातन वैदिक गुरूकुल कांसा, माता यतिप्रिया जी संचालिका गुरूकुल जम्मू की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के प्रारंभ में आर्यवीर दल का ध्वजारोहरण किया गया, सभी अतिथितियों का स्वागत आर्यसमाज एवं विद्यालय परिवार की ओर से…
नगर पालिक निगम ने जारी किया आदेश कोरबा( 21जनवरी)22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र जिले में नॉन वेज की दुकाने बंद करने का आदेश जारी किया गया है l नगर पालिक निगम ने इसके साथ गणतंत्र दिवस और गांधी निवार्ण दिवस को भी पशुवध बंद रखने का निर्देश जारी किया है l आदेश के अनुसार जिले में 3 दिन 22, 26 और 30 जनवरी को पशुवध की दुकाने बंद रहेंगी l सरकार ने पहले ही 22 जनवरी को श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पशुवध बंद रखने का आदेश जारी किया है।…
कोरबा (20 जनवरी)कोरबा जिले के बालको-सतरेगा मुख्य मार्ग के ग्राम अजगरबहार क्षेत्र में 11केवी विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त होकर मुख्य मार्ग पर गिर गया हैं जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया हैं। अनुमान लगाया जा रहा हैं की किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त होकर मुख्य मार्ग पर गिर गया हैं।जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगरबहार के रानी झरना से महज 700 मीटर की दूरी पर ही किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से सड़क किनारे मौजूद खंभा टूटकर मुख्य मार्ग पर जा गिरा हैं जिससे मुख्य मार्ग में आवागमन बाधित हो गया…
कोरबा(20जनवरी)22 जनवरी को श्री राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कोरबा जिले में भी विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। सर्वमंगला मंदिर के सामने हसदेव घाट पर नमामि हसदेव वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, साथ ही सर्वमंगला मंदिर प्रांगण में भी कार्यक्रमों का आयोजन मंदिर प्रबंधन द्वारा निर्धारित किया गया है। किसी को लेकर यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित रूट चार्ट जारी किया है जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तैयारी की जा रही है। यातायात थाना में पदस्थ एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि 22 जनवरी, सोमवार को बड़ी मालवाहन गाडियों का आवागमन सर्वमङ्गला मार्ग में सुबह…
– राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने किया खेल ज्योति का वहन नागपुर, 19 जनवरी: एकल अभियान अभ्युदय युवा क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अवसर पर क्रीड़ा ज्योति यात्रा राम मंदिर के प्रवेश द्वार से शुरू हुई। यात्रा में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उभरते खिलाड़ी भी शामिल थे। यात्रा का जगह-जगह भगवा झंडों और गुलाब पुष्पवृष्टि तथा जय श्री राम के जयघोष के साथ स्वागत किया गया। खेल ज्योति यात्रा का दीप प्रज्वलन राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. शरद सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर…
सक्ति (19जनवरी )जिला अंतर्गत ग्राम टुन्द्री मे भव्य रूप से ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सुभारम्भ हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री मती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव (बहु रानी ), विशिष्ठ अतिथि के रुप् मे कन्हैय लाल् साहु (सरपंच ग्राम् पंचायत तुन्द्रि ),समिति के अध्यक्ष मुरली साहू,हेमपुष्पा शेखर डनसेना,गिटाशंकर जायसवाल ,लकेश्वर सारथी, एच.पी.सिदार ,जिधन राठिया,हेमंत डनसेना,द़शन डनसेना,मुकेश डनसेना,राजू निषाद, देव राज साहू, एवं ग्र।म वासि उपस्थित रहे ।।
