Blog
जिले में 3 दिन नॉन वेज की दुकानें बंद
नगर पालिक निगम ने जारी किया आदेश
कोरबा( 21जनवरी)22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र जिले में नॉन वेज की दुकाने बंद करने का आदेश जारी किया गया है l नगर पालिक निगम ने इसके साथ गणतंत्र दिवस और गांधी निवार्ण दिवस को भी पशुवध बंद रखने का निर्देश जारी किया है l आदेश के अनुसार जिले में 3 दिन 22, 26 और 30 जनवरी को पशुवध की दुकाने बंद रहेंगी l
सरकार ने पहले ही 22 जनवरी को श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पशुवध बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके बाद नगर पालिक निगम कोरबा के संपदा अधिकारी ने जनवरी महीने में तीन दिवस पशुवध बंद रखने का आदेश जारी किया है





