पैरालीगल वालियंटियर्स व्दारा आदिवासी जनजातियों के बीचविधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन
कोरबा (18जनवरी)कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत चचिया शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित जो वर्तमान में हाथी एवं खतरनाक जंगली जानवरों से प्रभावित क्षेत्र है जहां 16जनवरी मंगलवार को ग्रामीण आदिवासी जनों को विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के दिशा निर्देशन और सचिव श्रीमती शीतल निकुंज के मार्गदर्शन से पैरालीगल वॉलिंटियर्स रवि शंकर, विजय लक्ष्मी सोनी और लालाराम कंवर राठिया ने आदिवासी जनजाति ग्राम चचिया के सरपंच श्रीमती रामेश्वरी राठिया की उपस्थिति में शिविर के माध्यम से ग्रामीण आदिवासी जनजाति के आम नागरिकों को विधिक जानकारियों से अवगत कराया।
शिविर में बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क विधिक सहायता करती है।
तथा शिविर के माध्यम से साइबर क्राइम पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 समान परिश्रम अधिनियम 1976 महिलाओं के कानूनी अधिकार बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 एवं पाक्सो एक्ट की जानकारी प्रदान किया गया।
शिविर के माध्यम से बताया गया कि जिले के सभी तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर लोक अदालत और नेशनल लोक अदालत का आयोजन भी किया जाता है।
जिसके अंतर्गत दीवानी और फौजदारी के मामले मोटर दुर्घटना दावा परिवार न्यायालय के मामले श्रम पराक्रम लिखित अधिनियम की धारा 138 के मामले किराया बैंक वसूली विद्युत चोरी के राजीनामा मामले आदि मामलों का निशुल्क निराकरण किया जाता है।
शिविर में कोरबा से पहुंचे महिला समितियों ने शामिल होकर आदिवासी जनजाति के गरीब परिवारों के महिला पुरुष व बच्चों को कपड़े और खाने का सामान उपलब्ध कराया।
शिविर में वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला कोरबा से चिकित्सक की भी व्यवस्था कराई गई और सर्दी खांसी बुखार खुजली व एलर्जी जैसे बीमारियों के निजात हेतु दवाइयां की व्यवस्था कराई गई और इस उत्कृष्ट कार्य में सहायक और सहयोगी टीम को स्मृति चिन्ह से धन्यवाद व सम्मानित कराया गया।
विधिक जागरूकता शिविर में चचिया,चीताबुड़ा,रनगड़हा,
लुदुखेत, बांसाखर्रा से कोरवा मांझी बिरहोर मंझवार के लगभग 5 गांवों से 200 की संख्या में ग्रामीण आदिवासी जनजाति शामिल रहे।
शिविर में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के सचिव श्रीमती शीतल निकुंज के मार्गदर्शन से पैरालीगल वालियंटियर्स – रविशंकर,श्रीमती विजय लक्ष्मी सोनी, लाला राम कंवर राठिया ने मिलकर इस आयोजित शिविर के लिए पांच दिनों से कड़ी मेहनत किए और इन्होंने विशेष योगदान दिया जो सराहनीय रहा ।






