पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा स्कूली बच्चों को विधिक जानकारियों से किया गया अवगत
कोरबा (19जनवरी)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव महोदय के मार्गदर्शन एवं आदेशानुसार आज दिनांक 19/01/2024
स्थान – शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुरमा
की स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया आपको बता दें कि कोरबा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ग्राम गुरमा गांव जो वर्तमान समय में खतरनाक जंगली जानवरों का हाथी प्रभावित क्षेत्र हैं जहां ग्रामीण आदिवासी कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मोटर दुर्घटना अधिनियम, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, बलात्कार : एक अपराध,बाल अपराध अधिनियम, बाल विवाह निवारण अधिनियम,1929
गुड टच बेड टच , चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098, मेन हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18008912995,
एके नंबर सब्बो बर 112 की जानकारी प्रदान किया गया।
थाना श्यांग क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुरमा के स्कूलों में पुलिस क्षेत्रीय थाना श्यांग पुलिस टीम के साथ मिलकर स्कूल के बच्चों को विभिन्न विधिक जानकारियां प्रदान की गई और बताया गया कि तिरंगे झंडे का अनादर न करें और प्लास्टिक से बने तिरंगे झंडे का उपयोग न करें तिरंगे झंडे का अनादर करने पर 3 साल तक की सजा का प्रावधान है तथा बिना हेलमेट और कागजातों के बगैर वहान ना चलाएं और बताया गया कि जिला और तहसील स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन से निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है और समय-समय पर लोक अदालत और नेशनल लोक अदालत का आयोजन भी किया जाता है जिसमें सिविल वाद प्रकरण का निराकरण निशुल्क किया जाता है बच्चों को बताया गया कि मोबाइल का दुरुपयोग ना करें और साइबर क्राइम की अपराध से बचे रहें।
थाना श्यांग से विरेन्द्र भगत (मुंशी साहब)
राजेश वर्मा (आरक्षक)
शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुरमा के शिक्षक
श्री सूर्य नारायण प्रधान
श्री जागेश्वर राठिया
श्री भुनेश्वर सिदार
श्री भारत लाल सोरते एवं सफाई कर्मचारी विजय कुमार कोरवा शामिल रहे।
इस आयोजित शिविर में उपस्थित पैरालीगल वॉलिंटियर्स लालाराम कंवर राठिया ने विशेष योगदान दिया जो सराहनीय रहा।







