Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»राष्ट्रीय»बेंगलुरु हत्याकांड, संदिग्ध आरोपी बंगाल में छिपा हुआ:महिला झारखंड की, बेंगलुरु में अकेले किराये से रहती थी; 30 टुकड़ों में मिली थी बॉडी
    राष्ट्रीय

    बेंगलुरु हत्याकांड, संदिग्ध आरोपी बंगाल में छिपा हुआ:महिला झारखंड की, बेंगलुरु में अकेले किराये से रहती थी; 30 टुकड़ों में मिली थी बॉडी

    Anil SahuBy Anil SahuSeptember 23, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु में महिला की हत्या और शव के 30 टुकड़े किए जाने के मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली है। कर्नाटक के गृह मंत्री गंगाधरैया परमेश्वर ने कहा की पुलिस ने घटना से जुड़े कई सुराग ढूंढ लिए हैं। आरोपी इस वक्त पश्चिम बंगाल में है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

    वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने बेंगलुरु पुलिस को मामले में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है ताकि मामले की जांच समय रहते हो सके। इसके अलावा आयोग ने पुलिस को तीन दिन के अंदर मामले की डिटेल रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

    दरअसल, बेंगलुरु के व्यालिकेवल इलाके में 21 सितंबर को श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया था। झारखंड की 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 30 टुकड़े कर दिए गए थे। आरोपी शव के टुकड़ों को फ्रिज​ में रखकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला फ्लैट में अकेली रहती थी।

    21 सितंबर की रात व्यालिकेवल इलाके की उस बिल्डिंग के बाहर मौजूद पुलिस जिसमें महिला की बॉडी मिली थी।
    21 सितंबर की रात व्यालिकेवल इलाके की उस बिल्डिंग के बाहर मौजूद पुलिस जिसमें महिला की बॉडी मिली थी।

    21 सितंबर को बेंगलुरु वेस्ट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर एन सतीश कुमार ने बताया था कि घटना व्यालिकेवल पुलिस थाना क्षेत्र के मल्लेश्वरम इलाके की है। ऐसा लग रहा है जैसे हत्या 4-5 दिन पहले की गई है।

    उन्होंने बताया पता चला है कि महिला बेंगलुरु में एक मॉल में काम करती थी। बीते 3 महीने से वह यहां किराए से रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा था।

     

    शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि घटना के बारे में तब पता चला जब पड़ोसियों ने महालक्ष्मी की मां मीना राणा को फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की। जब मीना फ्लैट में दाखिल हुईं तो उन्होंने देखा कि घर की हालत बेहद खराब है। पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था। रसोई के पास कीड़े रेंग रहे थे और खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे।

    मीना ने जब फ्रिज खोला तो उसमें शव के टुकड़े दिखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सबूत इकट्‌ठा किए और कहा कि आरोपी ने बदबू रोकने के लिए केमिकल का छिड़का था। इसके बाद वो घर में ताला लगाकर भाग गया था। पुलिस को कमरे में महालक्ष्मी का फोन मिला है जो 2 सितंबर से बंद था।

    पुलिस ने कहा कि हत्यारे ने शव के टुकड़े कर फ्रिज में इसलिए रखा था कि उसे भागने का समय मिल जाए।
    पुलिस ने कहा कि हत्यारे ने शव के टुकड़े कर फ्रिज में इसलिए रखा था कि उसे भागने का समय मिल जाए।

    18 मई 2022 को दिल्ली के छतरपुर इलाके में रहने वाले आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर 300 लीटर के फ्रिज में रखे थे।

    आफताब इन टुकड़ों को धीरे-धीरे ठिकाने लगाता था। हर रोज एक दो टुकड़े जंगल में फेंका करता था। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को उसे गिरफ्तार किया था। 24 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी।

    जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने आफताब का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट किया था, जिसमें उसने श्रद्धा की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। मामले में पुलिस ने 150 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आफताब का वॉयस सैंपल भी रिकॉर्ड किया था, फिलहाल मामला कोर्ट में है।

    आफताब ने पुलिस के सामने कबूला था कि मर्डर वाले दिन यानी 18 मई से एक हफ्ते पहले ही आफताब ने श्रद्धा को मारने का मन बना लिया था। उस दिन भी श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था।

    उसने कहा था, ‘मैंने 11 मई को ही उसे मारने की ठान ली थी कि वह अचानक से इमोशनल हो गई और रोने लगी। इसलिए मैंने तय किया कि अब इसे किसी और दिन मारूंगा।’

     न्यूज एजेंसी से बातचीत में एक पुलिस अफसर ने कहा था कि आफताब ने पूछताछ में बताया कि वो वेब सीरीज और खासतौर पर क्राइम शोज देखने का आदी था। इन्हीं को देखकर उसने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को फ्रिज में रखने का तरीका सीखा।

    इतना ही नहीं, इन्हीं सीरीज और शोज के जरिए उसने यह भी सीखा कि कैसे श्रद्धा को फैमिली और फ्रेंड्स की नजरों में जिंदा दिखाया जाए। इसके लिए वो श्रद्धा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल और अकाउंट को अपडेट रखने के लिए उस पर पोस्ट करता रहता था। इसमें किसी ने उसकी मदद नहीं की थी।

    कर्नाटक के बेंगलुरु में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के लेडीज टॉयलेट में हिडन कैमरा मिला है। एक बीटेक स्टूडेंट को रिकॉर्डिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। वह बगल के टॉयलेट में छिपा था और वेंटिलेटर में फोन रखकर रिकॉर्डिंग कर रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, एक लड़की ने फोन देख लिया। वह जल्दी से बाहर निकली और बगल का टॉयलेट लॉक कर दिया, जिसमें स्टूडेंट छिपा था। लड़की ने शोच मचाकर और लोगों को बुलाया। इसके बाद आरोपी को बाहर खींचकर प्रिंसिपल के चैंबर में बंद किया गया।

    बेंगलुरु में एक 24 साल की लड़की की PG में हत्या कर दी गई। घटना 23 जुलाई की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी रात 11 बजे लड़की के पीजी पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से वार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 2025

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20248

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20248

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.