म्यांमार का एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मंगलवार को मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। छह लोग सुरक्षित हैं।मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि छोटे साइज का एयरक्राफ्ट शानक्सी Y-8 म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने आया था। लैंडिंग के दौरान वह रनवे से फिसल गया और उसका एक हिस्सा अलग हो गया। घायलों को लेंगपुई अस्पताल लाया गया है।मिजोरम पुलिस के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए 17 जनवरी को म्यांमार के 276 सैनिक राज्य के लॉन्ग्टलाई जिले के बॉन्डुकबंगसोरा गांव में घुसे थे। इनमें एक कर्नल सहित 36 अधिकारी और 240 लोअर रैंक के सैनिक हैं। उन्होंने असम राइफल्स से शरण मांगी थी। इनमें से 184 सैनिकों को सोमवार को म्यांमार वापस भेजा गया था। 92 सैनिकों को आज भेजा जाना था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

