Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»राष्ट्रीय»युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा,युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत: मुख्यमंत्री साय
    राष्ट्रीय

    युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा,युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत: मुख्यमंत्री साय

    Anil SahuBy Anil SahuJanuary 13, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद जी ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किये। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो जाता है कि इस शहर का संबंध स्वामी विवेकानंद से रहा होगा। वहां से शहर के सबसे सुरम्य स्थल विवेकानंद सरोवर तक हर जगह स्वामी विवेकानंद के प्रति इस शहर का आदर नजर आता है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा,युवा शक्ति के हाथों ही खड़ी होगी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत: मुख्यमंत्री साय

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद जी की बड़ी भूमिका है। उन्होंने 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में जो ऐतिहासिक वक्तव्य दिया, उससे पूरी दुनिया भारतीय चिंतन के आगे नतमस्तक हो गई। स्वामी जी ने अपने संबोधन की शुरूआत अमेरिकन भाइयों एवं बहनों से की। यह वसुधैव कुटुम्बकं के भारतीय दर्शन के अनुरूप था। उस समय अमेरिकन अखबारों ने लिखा था कि स्वामी जी को सुनकर हमें भारत की सनातन परंपरा के गहरे मूल्यों के बारे में पता चला जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे।

    मुख्यमंत्री  ने कहा कि युवा शक्ति के हाथों ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की बुलंद इमारत खड़ी होगी। हमारे युवा हमारे प्रदेश के भविष्य हैं। युवाओं की शक्ति और संकल्प के बूते ही हम प्रदेश के नवनिर्माण की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान भर्तियों में जिस तरह से घोटाला हुआ, उसके चलते हमारे युवाओं का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका था। हमने वायदा किया था कि पीएससी घोटाले की जांच कराएंगे। हमने इसकी जांच सीबीआई को सौंपी। सीबीआई ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की है। पीएससी परीक्षा में युवाओं का भरोसा लौट आया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से आयोजित हुईं। जब रिजल्ट आया तो मैंने टापर्स को सम्मानित करने बुलाया। उनके चेहरे में संतोष था। उन्होंने मुझे बताया कि पीएससी के भ्रष्टाचार से वे सब टूट चुके थे, नई सरकार ने जिस तरह से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां की, उससे उनका भरोसा सिस्टम में लौट आया। युवा परीक्षाओं की तैयारी तभी बेहतर तरीके से कर पाते हैं जब उन्हें महसूस होता है कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। हमने पीएससी की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अनेक उपाय किये हैं। पीएससी की परीक्षा को यूपीएससी के पैटर्न पर हम आयोजित करने जा रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का चयन केंद्रीय सेवाओं में भी अधिकाधिक संख्या में हो सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली के यूथ हास्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी है ताकि यहां बेहतर कोचिंग कर युवा यूपीएससी परीक्षा क्लियर कर सकें। हमने व्यापम की परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। तय समय पर परीक्षा होगी। इसके साथ ही हम विभागों के रिक्त पदों को भरने की भी कार्रवाई तेजी से कर रहे हैं। हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। यह शिक्षा नये जमाने के रोजगार के लिए युवाओं को तैयार करेगी।

    मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति का जिक्र करते हुए कहा कि हमने नई उद्योग नीति में इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि स्थानीय युवाओं को अधिकतम संख्या में रोजगार मिले। इसके लिए हम उन उद्योगों को विशेष अनुदान सहायता प्रदान करेंगे जो 1 हजार अथवा इससे अधिक स्थानीय युवकों को रोजगार देंगे। प्रदेश में अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ निवेश होने की संभावना है जिससे पांच लाख नये रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा बहुत प्रतिभावान हैं। उनके भीतर अनूठे विचार हैं। स्टार्टअप की छत्तीसगढ़ में बड़ी संभावना है। हम इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं। हम कोवर्किंग स्पेस बना रहे हैं जहां बेहद कम खर्च में स्टार्टअप आरंभ करने की इच्छा रखने वाला युवा अपना सेटअप स्थापित कर सकता है। आईटी सेक्टर को विशेष रूप से हम प्रेरित कर रहे हैं। नवा रायपुर में तेजी से आईटी कंपनियां अपने यूनिट आरंभ कर रही है। शीघ्र ही नवा रायपुर नये आईटी हब के रूप में स्थापित होगा।

    मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें बस्तर संभाग के 1 लाख 65 हजार प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने भी मन की बात कार्यक्रम में इस आयोजन की भरपूर प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए तेजी से अधोसंरचना खड़ी कर रहे हैं और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की पुख्ता व्यवस्था करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी युवा महोत्सव चल रहा है और वहां भी हमारे अनेक युवा साथियों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा की धूम पूरे देश-दुनिया में हैं। आप पूरे उमंग से काम करिये। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को पूरा करने हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आपकी भागीदारी से निश्चित ही हम यह लक्ष्य हासिल करेंगे।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का प्रेरक संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद ने देश और दुनिया में युवाओं को नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की बदौलत वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों में से एक होगा। महोत्सव को उपमुख्यमंत्री  अरूण साव और  विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा ने भी सम्बोधित किया। समारोह में खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए युवा और आम नागरिक उपस्थित थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 2025

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.