Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»रेप करता रहा फैजान, पहरा देते रहे दोस्त:गाजियाबाद में बवाल, पुलिस ने चलाई लाठियां, उपद्रवियों पर दर्ज की FIR
    छत्तीसगढ़

    रेप करता रहा फैजान, पहरा देते रहे दोस्त:गाजियाबाद में बवाल, पुलिस ने चलाई लाठियां, उपद्रवियों पर दर्ज की FIR

    Anil SahuBy Anil SahuAugust 30, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद जो उपद्रव हुआ, वो अफवाह फैलाकर किया गया। ये दावा DCP निमिष पाटील ने किया है। उन्होंने कहा- गुरुवार शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा ये अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है। उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस मामले में उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो से उनकी पहचान की जा रही है।

    रेप मामले में मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार हो चुका है। पता चला है कि फैजान के कुछ दोस्त भी वारदात के वक्त घर के बाहर खड़े थे। पुलिस को उनकी तलाश है। इस पूरे उपद्रव के बाद अब घटनास्थल पर करीब पांच थानों का पुलिस बल तैनात है।

     

    पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया।लिंक रोड थाना क्षेत्र में ब्रजविहार है। यहां किशोरी अपने चार भाई और पिता संग रहती है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार शाम पड़ोस में कबाड़ का काम करने वाला दूसरे समुदाय का लड़का फैजान दीवार फांदकर घर में आ घुसा और किशोरी से रेप किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया। देर रात मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

    धीरे-धीरे इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया। हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की संख्या चार थी। सारे आरोपी पकड़े जाने चाहिए। दोपहर बाद भीड़ ने आरोपी फैजान की कबाड़ की दुकान पर धावा बोल दिया।

    दुकान के बाहर खड़े उसके वाहनों में तोड़फोड़ की। ई-रिक्शे में आग लगा दी। इसके बाद सूर्यनगर पुलिस चौकी पर रात तक हंगामा चला। पुलिस को लाठीचार्ज करके भीड़ खदेड़नी पड़ी।दोपहर बाद जब प्रदर्शनकारी जुटने शुरू हुए तो उनके हाथों में कम्प्यूटर प्रिंट पोस्टर थे। इन पर विभिन्न स्लोगन लिखे हुए थे। वो आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। जबकि प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, जो पीड़िता के आस पड़ोस की रहने वाली थीं।

    सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें ये पोस्टर लाकर किसने दिए? खुफिया विभाग ये जानकारी अब तक नहीं जुटा पाया है। इसके बाद सूर्यनगर पुलिस चौकी पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। यहां पर भी तमाम हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए।

    हिन्दू संगठनों को मुख्य आपत्ति कबाड़ियों की दुकानों से भी थी। उनका कहना था कि बृजविहार में कई कबाड़ी की दुकानें हैं। यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। भीड़ ने जब फैजान की दुकान में तोड़फोड़ की तो वहां से बंदूक की गोलियों की बेल्ट बरामद हुई। एक वीडियो में भीड़ इस बेल्ट को दिखा रही है।

    क्षेत्र की महिलाओं ने रेपिस्टों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

    DCP निमिष पाटील ने कहा- पीड़िता की उम्र 16 साल है। परिजनों के माध्यम से सबसे पहले फोन करके इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पीड़िता ने फैजान पर रेप का आरोप लगाया। इसके बाद मेडिकल करने वाली महिला डॉक्टर को भी पीड़िता ने यही बात बताई। इस आधार पर मुकदमा दर्ज करके फैजान को गिरफ्तार कर लिया। शाम 6 बजे ये अफवाह फैली कि ये रेप नहीं, गैंगरेप है। इसके बाद भीड़ ने उपद्रव किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.