Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 17
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»Blog»स्टूडेंट बोले-टीचर गुटखा खाते हैं-बदबू आती है:जांजगीर-चांपा के स्कूल में जड़ा ताला; बलमरापुर में शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा
    Blog

    स्टूडेंट बोले-टीचर गुटखा खाते हैं-बदबू आती है:जांजगीर-चांपा के स्कूल में जड़ा ताला; बलमरापुर में शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

    Anil SahuBy Anil SahuSeptember 2, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दो शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ताला जड़ दिया है। बच्चों का कहना है कि, टीचर गुटखा खाकर आते हैं। उनके मुंह से बदबू आती है और अच्छे से पढ़ा भी नहीं पाते। मामला बलौदा विकासखंड का है।

    वहीं दूसरी ओर बलरामपुर जिले में एक शिक्षक के थप्पड़ मारने से 9वीं क्लास के छात्र के कान का पर्दा फट गया। छात्र की गलती सिर्फ इतनी है कि वह शर्ट की आस्तीन मोड़कर स्कूल पहुंचा था। इस पर टीचर भड़क गए और बच्चे को पीट दिया। मामला वाड्रफनगर क्षेत्र का है।

    बलरामपुर में शिक्षक ने कक्षा 9वीं के छात्र को थप्पड़ मारा तो कान का पर्दा फट गया है।

    बात पहले बलरामपुर जिले में स्थित पंडरी हायर सेकेंडरी स्कूल की। यहां पढ़ने वाला 9वीं का छात्र शुक्रवार को शर्ट की आस्तीन मोड़कर स्कूल पहुंचा था। आरोप है कि वहां पढ़ाने वाले शिक्षक चक्रधारी सिंह ने इस पर नाराजगी जताई और बच्चे की पिटाई कर दी।

    बच्चे ने बताया कि चक्रधारी सर ने उसके कान पर थप्पड़ मारे। इसके बाद से कान में अजीब आवाज आ रही है। थप्पड़ से उसके सिर में झनझनाहट सी महसूस हुई। अभी भी कान सुन्न है और गर्म-गर्म हवा निकल रही थी। जब वह घर पहुंचा तो सारी बात बताई। अगले दिन शनिवार को बच्चे की मां स्कूल पहुंची और शिकायत की।

    बच्चे की मां बोली- पढ़ाने-लिखाने के लिए स्कूल भेजते हैं। इसलिए नहीं भेजते कि ऐसा मारे की कान का पर्दा फट जाए, सिर फट जाए।

    आरोप है कि इस पर शिक्षक ने उन्हें धमकाया कि किसी को बताएंगे तो आपके बच्चे को स्कूल से निकाल देंगे। जब बच्चे की तकलीफ बढ़ी और सुनने में दिक्कत होने लगी तो परिजनों ने शिक्षक से ही उसका उपचार कराने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अफसरों से शिकायत कर दी।

    मामले में जिला शिक्षा अधिकारी देवनारायण मिश्रा ने बताया कि रविवार को जानकारी मिली है। इस पर तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। इसके पहले भी शिक्षक चक्रधारी सिंह ने एक बच्चे की पिटाई की थी, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया था।

    अब बात जांजगीर-चांपा के ग्राम मड़वा में संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल की। यहां पर 5 शिक्षक हैं, जिसमें से दो लकवा ग्रसित हैं। इनमें शिक्षक सुरेश दुबे बोल नहीं पाते और संतोष दास मानिकपुरी लिख नहीं पाते हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में दिक्कत हो रही है।

    इसे लेकर स्टूडेंट और उनके परिजनों ने दो महीने पहले BEO को लिखित में शिकायत की गई थी। BEO ने जांच सही होने पर भी अतिरिक्त शिक्षक नहीं भेजा था। इसी बात से स्टूडेंट सोमवार को भड़क गए और उन्होंने स्कूल में ताला जड़ दिया। वहीं गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए।

    स्कूल के सामने धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं।कक्षा 8वीं की छात्रा ने कहा कि, सुरेश दुबे और संतोष दास मानिकपुरी पढ़ा नहीं पाते है। हम प्रश्न पूछते हैं, तो हमें नहीं बता पाते हैं। हमें पुस्तक से खुद से खोजना पड़ता है। नहीं मिलने पर गाइड से लेने की बात करते हैं। वह गुटखा खाते हुए कक्षा में आते हैं। जब बात करो तो मुंह से बदबू आती है। कई बार थूक भी चेहरे पर पड़ चुकी है।छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक स्कूल में च्युइंगम खाने पर स्टूडेंट को 5 टीचर्स ने मिलकर पीट दिया। इसे लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता स्कूल में घुसकर हंगामा किया।शिक्षकों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि किसी छात्र से मारपीट नहीं हुई हैछत्तीसगढ़ के बस्तर में छात्र-छात्राओं ने एक शराबी टीचर को जूते-चप्पल फेंककर मारा। टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था और बच्चों से गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साए बच्चों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते वह स्कूल से भाग निकला। घटना पिछले सप्ताह की है इसका इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    बीमा क्षेत्र के लिए बजट में बड़ा एलान, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% की जाएगी

    February 2, 2025

    पूड़ी और पकौड़ी के चक्कर में पकड़ लिया बिस्तर : जांच में हुआ बड़ा खुलासा, आटे में मिला था जीवों का मल-मूत्र, 250 लोग बीमार

    September 9, 2024

    आंध्र प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग, 17 की मौत:36 लोगों का इलाज जारी; CM नायडू घटनास्थल का दौरा करेंगे, पीड़ितों से मिलेंगे

    August 22, 2024
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 20251

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.