पीएम नरेंद्र मोदी साउथ एशिया के देश ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दौरे पर जा रहे हैं। पीएम मोदी सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर ब्रुनेई जा रहे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा कई मायनों में खास है। मोदी भारत के पहले पीएम हैं जो ब्रुनेई का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर ब्रुनेई की भी काफी चर्चा हो रही है। ब्रुनेई विश्व के सबसे अमीर देशों में से एक है। यह अपनी राजशाही की वजह से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं किस रईसी के साथ रहते हैं यहां के सुल्तान
ब्रुनेई के सुल्तान का नाम हसनल बोल्किय्याह इब्नी उमर अली सैफुद्दीन तृतीय है। हसनल बोल्किया अपनी लग्जरी लाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इनकी रईसी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इनके पास सात हजार लग्जरी कारें और प्राइवेट प्लेन भी है जिस पर सोना जड़ा हुआ है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति 2 लाख 88 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
उनकी लग्जरी में सबसे खास है उनका महल जो कई एकड़ में फैला है और उसमें कई चीजें सोने की हैं। उनके महल में 1700 कमरे है। इसके अलावा उनके पास एक प्राइवेट प्लेन है, जिस पर भी सोने की परत चढ़ी है। जिसकी कीमत 3 हजार 359 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इस प्लेन के अंदर सोने का वॉश बेसिन है. प्लेन के अंदर ही 959 करोड़ रुपय से ज्यादा का सामान मौजूद है। इसके साथ ही कहा जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियों का कलेक्शन ब्रुनेई के सुल्तान का ही है।


सुल्तान के बारे में दावा किया जाता है कि उनका महल ‘इस्ताना नुरुल इमान पैलेस’ दुनिया में सबसे बड़ा हैय़ इसका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। महल करीब 20 लाख स्कवॉयर फीट में फैला है. इसके अंदर 1700 कमरे, 5 बड़े स्विमिंग पूल और 257 बाथरूम हैं। वहीं महल के अंदर ही 110 गैराज भी है. इस महल को देखने कोई सामान्य व्यक्ति नहीं आ सकता है, लेकिन जब ईद-उल-फितर का त्योहार होता है तो 1 लाख 10 हजार से भी लोग महल में पहुंचते हैं।
ब्रुनेई के सुल्तान तीन शादी कर चुके हैं। वह ब्रुनेई के प्रधानमंत्री भी हैं, विदेश मंत्री और रक्षामंत्री भी हैं. सुल्तान अपनी अकूत संपत्ति के लिए जाने जाते हैं। सबसे पहले उन्होंने 1965 में राजा से शादी की थी। 1982 में हरजाह से और 2005 में अरिनाज से शादी की थी। हरजाह और अरिनाज से क्रमश: 2003 और 2010 में उन्होंने तलाक ले लिया था।