Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होंगे बैगा जनजाति परिवार के 6 सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भेजा न्योता
    छत्तीसगढ़

    76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होंगे बैगा जनजाति परिवार के 6 सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भेजा न्योता

    Anil SahuBy Anil SahuJanuary 14, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होने कवर्धा के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष न्योता भेजा है. बैगा परिवारों के सदस्य 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह अवसर सिर्फ इन परिवारों के लिए नहीं बल्कि कबीरधाम जिले और प्रदेश के लिए सम्मान की बात है.

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने जिन परिवारों को विशेष न्योता भेजा है, उनमें ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा और ग्राम तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा, पति सोनू राम बैगा कुल 6 बैगा सदस्य शामिल है. कलेक्टर ने जिले के इन बैगा परिवारों को दिल्ली तक गणतंत्र दिवस के आयोजन तक सुरक्षित ले जाने के लिए जिला क्रेडा अधिकारी नंद कुमार गायकवाड़ को जिम्मेदारी सौेंपी है.

    पहली बार करेंगे हवाई यात्रा, राष्ट्रपति के लिए ले जाएंगे बिरन माला और मिठाई
    अपने पति फूल सिंह के साथ हवाई जहाज से दिल्ली जाने वाली जगतिन बाई ने बताया कि इस न्योते से वे बेहद खुश है. यह पहली बार है जब राष्ट्रपति ने उन्हें और उनके परिवार को इस विशेष अवसर पर आमंत्रित किया है. इस मौके पर जगतिन बाई राष्ट्रपति मुर्मू के साथ डिनर करेंगी और अपने गांव की विकास की बातें उनसे साझा करेंगी. वह अपने साथ राष्ट्रपति के लिए बिरन माला और मिठाई लेकर जाएंगी.

    जगतिन बाई ने कहा कि उनके पति मजदूरी का काम करके जीवनयापन करते हैं. राष्ट्रपति से मिलूंगी तो गांव में बोरिंग, आंगनवाड़ी, अस्पताल की मांग करूंगी.

    उन्होंने बताया कि बिजली मिलने से पहले बहुत दिक्कत थी, खाना बनाने में परेशानी होती थी, बिजली लगने से यह आसान हो गया है. उन्होंने पहले कभी हवाई जहाज और रेल में सफर नहीं किया है, यह पहली बार होगा जब वे हवाई जहाज से दिल्ली जाएंगी.

    बता दें कि इन परिवारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा. साथ ही प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.