UDYAM-CG-10-0014753

Blog

मामूली विवाद में चले लाठी डंडे, एक पक्ष के 4 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

मध्यप्रदेश में अपराध के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला प्रदेश के मुरैना से सामने आया है। जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घयालों का इलाज फिलहाल अस्पताल में किया जा रहा है।

मामला जोरा थाना क्षेत्र के परसोटा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। ट्रैक्टर हटाने से मना किया तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते हो देखते लाठी डंडे भी चलने लगे।

लाठी डंडों से एक पक्ष के चार लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें जौरा अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं इन घायलों का डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button