UDYAM-CG-10-0014753

Blog

छाती में रॉड घुसने से दो भाइयों की मौतः डिवाइडर की रेलिंग से टकरा कर घायल हुए थे बाइक सवार चार लोग

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दर्दनाक हादसे के बाद दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। दोनों भाई की बाइक डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई थी। इस हादसे में दोनों की छाती में लोहे की रॉड घुसने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो लोग घायल है।

कोतवाली क्षेत्र के बालाजी धाम मंदिर के सामने थीम रोड़ पर शुक्रवार की रात एक बाइक डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की छाती से लोहे की रॉड आर-पार हो गई। जिससे दोनों ममेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो अन्य बाइक सवार घायल हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बताया जाता है कि चिटोरी गांव का रहने वाला पवन जाटव पुत्र घनश्याम (20) शिवपुरी आया हुआ था। जहां वह खुड़ा बस्ती में रहने वाले अपने ममेरे भाई पवन जाटव पुत्र मदनलाल और ठकुरपुरा के अपने साले सोनू जाटव को मिला था। इन तीनों के साथ खुड़ा बस्ती का हेमंत जाटव भी साथ हो लिया था। शुक्रवार की शाम चारों एक बाइक पर सवार होकर शहर में घूमने निकले थे। जहां शुक्रवार की रात चारों सड़क हादसे का शिकार हो गए।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button