UDYAM-CG-10-0014753

Blog

केजी 2 की बच्ची से रेप, पीड़िता के पिता का भतीजा बना हैवान

उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता आरोपी की चचेरी बहन है। वो केजी 2 में पढ़ती थी। आरोपी उसे अक्सर कुछ खिलाने पिलाने के बहाने खेत या आसपास घुमाने के लिए ले जाता था। 5-6 दिन पहले वो बच्ची से मिलने उसके घर गया था। जब वहां कोई नहीं था तो उसने उसे चाकलेट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची मां घर आई तो बच्ची रोने लगी। मां ने पूछा तो उसने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है।दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में मचादुंर चौकी अंतर्गत एक 22 साल के लड़के ने अपनी 6 साल की बहन को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। बच्ची ने जब अपनी मां को इसके बारे में बताया तो माता पिता मचादुंर चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मां जब उसे कमरे में ले गई और देखा तो उसके ब्लीडिंग हो रही थी। जब मां ने पूछा कि ये कैसे हुआ तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसके साथ भइया ने ऐसा किया है। इसके बाद मां पिता ने जाकर आरोपी से झगड़ा किया। जब आरोपी और उसके मां बाप नहीं माने तो बच्ची के माता पिता मचांदुर चौकी गए और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। मुलाहिजा के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button