Author: Anil Sahu

Anil Sahu

मुख्य संपादक

कोरबा 26 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री वसंत ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया और जन कल्याण की भावना को बनाये रखने की अपील…

Read More

बिहार में सियासी संकट बना हुआ है। राजनीति में परिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से ही RJD और JDU में तल्खी बढ़ गई है। पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में दूरी दिखी भी। इसमें CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी शामिल हुए, डेढ़ घंटे साथ भी रहे। दोनों बिना आपस में बातचीत के निकल गए। यहां की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार यानी आज का दिन काफी अहम हो सकता है। नीतीश कुमार दोपहर साढ़े तीन बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से…

Read More

75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पर पहुंची। 40 साल बाद कोई राष्ट्रपति इस बग्घी में बैठा है। चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस बग्घी में सवार थे। यह बग्घी पाकिस्तान से टॉस जीतकर भारत को मिली थी। 1950 में पहले गणतंत्र दिवस पर इस बग्घी का इस्तेमाल किया गया था। तब देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद इस बग्घी में बैठे थे। 1984 तक यह परंपरा जारी रही। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद इस बग्घी की जगह हाई सिक्योरिटी कवर वाली कार…

Read More

देश का 75वां गणतंत्र इस बार कई मायनों में खास है। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी। सुबह साढ़े 10 बजे परेड शुरू हुआ तो 100 महिलाओं ने शंख और नगाड़ा बजाकर इसका आगाज किया। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ। इसके अलावा परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की ओर से ऑल विमेन मार्चिंग कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसमें तीनों सेनाओं की 60 महिलाएं शामिल हुईं। इस ट्राई-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव ने किया। पहली बार BSF महिला ब्रास बैंड और सीमा सुरक्षा बल…

Read More

गरियाबंद। गुरूवार को मुठभेड़ में गंभीर तौर पर घायल महिला नक्सली को गरियाबंद इलाज हेतु लाया गया। इस से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया। दरअसल गुरूवार दोपहर मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला पुलिस एवं ई 30 के जवानों की संयुक्त टुकड़ी सिकाशेर छिंदौला के पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक महिला नक्सली पावँती अनुकल के गर्दन पर गोली लगी है जिसे देर रात 11:00 बजे गंभीर अवस्था में गरियाबंद जिला अस्पताल लाया गया। घायल महिला नक्सली का अधिक खून बहने और नाजुक की स्थिति को देखते हुए एक सिपाही ने तत्काल अपना खून…

Read More

जांजगीर। पुलिस को कार में कोडीन सिरप का जखीरा मिला है। परिवहन करने निकले 2 युवकों की गिरफ्तारी हुई है। सायबर सेल/जांजगीर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि चांपा की ओर से जांजगीर तरफ एक कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली शिराप बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखे हुए परिवहन करते हुए ला रहे हैं। जिस सूचना पर मड़वा प्लांट रोड के पास घेराबंदी कर एक कार फोर्ड फिगो को पकड़े। जिसमे बैठे व्यक्ती अपना नाम सिकन्दर खान, चंद्रशेखर साहू निवासी चांपा का होना बताया। जिनके कार की तलाशी लेने पर 09 कार्टून में कुल 1080 नग…

Read More

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस बार बस्तर की 600 साल पुरानी आदिवासी संसद ‘मुरिया दरबार’ दिखाई देगी। गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली झांकी में इसे भी शामिल किया गया है। राज्य गठन के बाद यह 17वीं बार होगा, जब प्रदेश की झांकी देश के सामने होगी। अब तक छत्तीसगढ़ की झांकी ने 4 बार अपना स्थान बनाया है। इस बार चयनित थीम की तारीफ दिल्ली तक हुई है। देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद ‘बस्तर की आदिम जन संसद: मुरिया दरबार’ का चयन किया गया है। परेड में 16 झांकियां दिखाई जानिए क्या है ‘मुरिया…

Read More

छत्तीसगढ़ में बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे। इसके बाद सरगुजा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर संभाग में रात के तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा है। यहां रात का पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान बीजापुर में 29.4 सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां बलरामपुर में रात का पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। सरगुजा…

Read More

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ से भी तीन लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड मिलेगा। जशपुर के जागेश्वर यादव, रायगढ़ के रामलाल बरेठ और नारायणपुर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के जागेश्वर यादव को फोन पर बधाई भी दी है। देश की कुल 34 हस्तियों को अवॉर्ड दिया गया है। इससे पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान भी किया गया। पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वालों में छत्तीसगढ़ से एक और विभूति का…

Read More

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू नहीं हुई है, मगर इससे पहले ही महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। फॉर्म के नाम पर औरतों से पैसे भी लिए जा रहे हैं। महिलाओं की निजी जानकारी ली जा रही है, जिसके गलत इस्तेमाल होने का खतरा बना हुआ है। इस तरह के मामले बढ़ने की वजह से विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर्स को कार्रवाई करने कहा गया है। अनाधिकृत तरीके से फॉर्म भरवाए जाने की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंची तो अब महिला एवं बाल विकास संचालनालय हरकत में आया है। विभाग की ओर से…

Read More