Author: Anil Sahu

Anil Sahu

मुख्य संपादक

कोरबा 25 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे मुख्य…

Read More

कोरबा 25 जनवरी 2024/ 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दोपहर 03 बजे सड़क सुरक्षा बाईक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सीएसईबी ग्राउंड से आरंभ होगी तथा पुराना बस स्टैण्ड होते हुए घंटाघर चौक कोरबा पहुंचकर समाप्त होगी।

Read More

कोरबा 25 जनवरी 2024/ 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कोरबा के शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों अधिकारी एवं कर्मचारियों महाविद्यालय के प्राध्यापक व नए मतदाता छात्र छात्राओं को निष्ठापूर्वक शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने लोकतंत्र में अपनी…

Read More

कोरबा 25 जनवरी 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्याे की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केशरी, समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विशेषज्ञ, आयुष विभाग के अधिकारी, डी.पी.एम.,समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा जिले के स्वास्थ्य विभाग की संरचना, स्वास्थ्य संस्थाओं (शहरी/ग्रामीण), मानव संसाधन, भवन तथा समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य तथा उपलब्धि के…

Read More

कोरबा 25 जनवरी 2024/वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन 26 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 08ः15 बजे प्राथमिक शाला चारपारा कोहड़िया में गणतंत्र दिवस समारोह पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 08ः59 बजे फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा में गणतंत्र समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री देवांगन शाम 04ः10 बजे फुटबॉल ग्राउंड में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में, 05ः00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बल्गी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, शाम 06ः00 बजे शिव मंदिर एनटीपीसी जमनीपाली में श्रीमद देवी भागवत् कथा…

Read More

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। जारी सूची में 7 आईएएस अफसरों के नाम शामिल है। जिसमें अमित कुमार, अभिषेक कुमार, सुरुचि सिंह, हेमंत रमेश नंदनवार , रोमा श्रीवास्तव और आकांक्षा शिक्षा खलखो शामिल है।

Read More

बीजापुर. बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बेलम गुट्टा की पहाड़ी पर 20 जनवरी को पुलिस-नक्सल मुठभेड़ को अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया ने फर्जी ठहराया है. मामले में बासागुड़ा थाना में 24 जनवरी को मृतकों के परिजनों की तरफ से एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है. मामले को लेकर बीजापुर में पत्रवार्ता में बेला ने कहा कि पुलिस जिन्हें माओवादी बता रही है, असल में वो निर्दोष ग्रामीण थे. जो गोरनम में मुतवेंडी प्रकरण को लेकर जारी अहिंसक धरना प्रदर्शन में अपनी भागीदारी निभाने जा रहे थे. जिन्हें बीच रास्ते में रोककर पुलिस ने गोलियां दाग दी. परिजनों…

Read More

जशपुर। जिले में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र का दर्जा प्राप्त पहाड़ी कोरवा पर कुछ लोगों ने धनुष से हमला कर दिया. इससे शख्स के हाथ से तीर आरपार निकल गया है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सन्ना थाना क्षेत्र का हैमिली जानकारी के अनुसार, पंडरापाठ क्षेत्र के हर्रापाठ गांव में बुधवार रात दो पहाड़ी कोरवाओं के बीच मामूल बात को लेकर विवाद हो गया. फिर ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कुछ लोगों ने टेप्सी नामक शख्स पर हमला कर दिया. इससे पहाड़ी कोरवा टेप्सी घायल…

Read More

रायपुर। केंद्र सरकार ने हर साल गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पुलिस पदकों का ऐलान कर दिया है. इस बार गैलेंट्री अवार्ड (GM) के लिए छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है. वहीं विशिष्ट सेवा पदक (PSM) के लिए एक और सराहनीय सेवा पदक (MSM) के लिए 11 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है.विशिष्ट सेवा पदक के लिए अबकी बार छत्तीसगढ़ से डीआईजी केएल ध्रुव का चयन किया गया है. डीआईजी ध्रुव को इससे पहले 2014 और 2017 में गैलेंट्री अवार्ड मिल चुका है. वहीं 2021 में उन्हें सराहनीय सेवा मेडल भी मिल चुका है.

Read More

जशपुर। जिले के पत्थलगांव के एक कॉलेज में बीते दिनों वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय (Vishnu deo sai) की धर्मपत्नी कौशल्या साय को भी बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जब छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गाने पर नृत्य करना शुरू किया, तो सीएम की पत्नी कौशल्या खुद को रोक नहीं पाई. वह स्टेज पर चढ़ गईं और छात्राओं के साथ ताल से ताल मिलाकर खूब डांस किया. बता दें कि, सीएम की पत्नी को अपने साथ नृत्य करते हुए देख छात्राएं भी काफी उत्साहित हुईं. वहीं कार्यक्रम में…

Read More