Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
कोरबा 24 जनवरी 2024/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजीत वसंत ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने जिले के समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफ.एल.3 बार एवं मद्य भण्डारण-भण्डागार को उक्त दिवस पर पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
कोरबा 24 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने मुख्य अतिथि की भूमिका में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरो से परिचय,…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धीरेन्द्र सिंह परिहार दिनांक 23.01.2024 को थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि वह माँ पार्वती ट्रांसपोर्ट कंपनी में कोयला ट्रांसर्पोटिंग का संचालन कार्य करता है। कंपनी की सम्पूर्ण गाड़ियों की देखरेख मेरे द्वारा की जाती है। मैं आज दिनांक 23.01.2024 को अपने निजी कार्य से बालकोनगर गया था कि वहां से वापस आते समय मेरी नजर एक ट्रेलर खुला बाडी वाले पर पड़ी जिसमें हमारे कंपनी के ओमेन्द्र सिंह तोमर की स्वामित्व की ट्रेलर कमांक सीजी 12 ए.आर. 9517 डॉला बॉडी का जिसमें हम लोग कोयला परिवहन का काम करते…
रायपुर। ED ने JDE मधुर डी सिंह को रायपुर जोनल दफ्तर का एडिशनल चार्ज सौंपा है. तबादले सूची में ADE अमित दुआ, ADE निखिल कुमार गोविला, JDE शुभम अग्रवाल और DLA सोनाली G. बधे का नाम शामिल है. जिन्हे एडिशनल चार्ज चार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनमें JDE मधुर डी सिंह, नेहा यादव, शुभम अग्रवाल, पियूष यादव, रामा गोपाला रेड्डी और नवीन कुमार B शामिल है.
नई दिल्ली: रूस का प्लेन इल्यूशिन II-76 मिलिट्री प्लेन यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके बेलगोरोद में क्रैश हुआ है. इस प्लेन से यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जाया जा रहा था. रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था. दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे.
जशपुर. निर्वाचन में गड़बड़ी के मामले में पत्थलगांव विधानसभा विधायक गोमती साय को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है. इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रामपुकार सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई हुई है. दायर याचिका में काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था. जिस पर आज अदालत ने गोमती साय को नोटिस जारी किया है. गोमती साय के अलावा 6 अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है. अब इस मामले में 28 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है. बता दें कि गोमती साय ने भाजपा की टिकट पर पत्थलगांव सीट से कांग्रेस…
जगदलपुर। “जाको राखे साइयां मार सके न कोई” ये कहावत एक बार फिर से बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के बारूपाटा में चरितार्थ होते दिखी. जहां एक निर्दयी मां ने अपने चंद घंटे के जन्मे बच्चे को मारने के उद्देश्य से चूहे के बिल में डालकर ऊपर से मिट्टी पाट दी. लेकिन जब सुबह गांव के सरपंच पति खेतों से गुजर रहे थे तभी उन्हें बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद उन्होंने तत्काल नवजात के ऊपर से मिट्टी हटा कर उसे चूहे के बिल से बाहर निकाला. वहीं 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वस्थ केंद्र भेजा गया.जानकारी…
भिलाई के कैंप 2 क्षेत्र में 12वीं के छात्र की हत्या के बाद नगर निगम ने हत्या के आरोपियों के घर को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक के निर्देश के बाद निगम ने सभी हत्या के आरोपियों के घरों पर नोटिस भेजकर उनकी संपत्ति के दस्तावेज मांगे हैं। वहीं क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन खुद पुलिस के साथ मंगलवार रात को इलाके की गश्त पर निकले। विधायक ने पीड़ित पक्ष से की मुलाकात। 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी 2 दिन पहले कैंप के शारदा पारा क्षेत्र में 5…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। ममता ने बुधवार को कहा- पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने मेरा प्रस्ताव ठुकराया है। हम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे। ममता ने कहा कि मेरी कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं हुई है। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं है कि देश में क्या होगा, लेकिन हम सेक्युलर पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले भाजपा को हराएंगे। मैं अब भी I.N.D.I.A अलायंस का…
रायपुर एम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही हैं। पहले दिन आउटसोर्स कर्मचारी अस्पताल के गेट नंबर 4 पर एक साथ हड़ताल पर बैठ गए। जिससे ओपीडी और आईपीडी की सेवाएं ठप हो गई हैं। मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी से हटाए जाने को लेकर 700 कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। ये सारे ठेका कर्मचारी रायपुर एम्स प्रबंधन पर रेगुलर स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के खिलाफ हैं। इसके साथ ही उनका कहना है कि, उन्हें बिना कारण हटाने की…
