Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
म्यांमार का एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मंगलवार को मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। छह लोग सुरक्षित हैं।मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि छोटे साइज का एयरक्राफ्ट शानक्सी Y-8 म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने आया था। लैंडिंग के दौरान वह रनवे से फिसल गया और उसका एक हिस्सा अलग हो गया। घायलों को लेंगपुई अस्पताल लाया गया है।मिजोरम पुलिस के मुताबिक, विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए 17 जनवरी को म्यांमार के 276 सैनिक…
हरियाणा के भिवानी में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामलीला मंच के दौरान हनुमान का रोल निभा रहे कलाकार ने सोमवार को मंच पर ही श्रीराम के चरणों में दम तोड़ दिया। वह एक्टिंग करते हुए श्रीराम बने बच्चे के पैरों में गिर गए। सबने इसे एक्टिंग समझा और तालियां बजाते रहे। मगर, जब कुछ देर तक उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो लोगों ने उनकी नब्ज चेक की। उनकी नब्ज नहीं चल रही थी। वह तुरंत उन्हें डॉक्टरों के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वाले कलाकार हरीश मेहता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 1 सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर और कवर्धा में सुबह बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। दुर्ग-भिलाई सहित कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जशपुर में मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसा नमी युक्त हवाओं के आने के कारण हो रहा है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।मौसस वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले 48 घंटों में रात के तापमान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कार्यरत 500 ठेका कर्मचारी काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठ गए है. इन का एम्स प्रबंधन पर आरोप है कि, वे आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से 10-10 साल से नौकरी कर रहे है, लेकिन उन्हें अकारण नौकरी से हटाया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक, आउटसोर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि, एम्स रायपुर द्वारा मिशन रिकूटमेंट के तहत जिन पदों पर आऊटसोर्स कर्मचारी हैं उन्हीं पदों कि नियमित भर्ती की गई और एम्स रायपुर द्वारा कार्यालय आदेश जारी किया गया हैं, जिसमें नियमित…
राजिम। कुरूद और पंडरी तराई के बीच बकरम पाठ मंदिर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी. इस घटना में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका में इलाज जारी है. घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे गरियाबंद रेफर कर दिया गया है. यह मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पांडुका कुरूद मार्ग के पास घटना हुई है. बाइक सवार दो शख्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गए. वहीं से गुजर रहे राहगीरों ने पांडुका 108 के कर्मचारियों को घटना की…
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं।जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है।वहीं, प्रधानमंत्री…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का सीधा प्रसारण देखा और इसके साक्षी बने। कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक लगाकर और गमछा भेंटकर स्वागत किया गया। पूरे देश की तरह मुंगेली जिले में भी आज हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। जिले में दिनभर पूरा वातावरण राममय रहा। लोगों ने स्वस्फूर्त जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के हाई स्कूल मैदान…
दिल्ली। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर दीपोत्सव मनाया। https://twitter.com/AHindinews/status/1749431302900609442?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1749431302900609442%7Ctwgr%5Ea264b0d82281b32c32c4b10a19114e4cdd736c51%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Fnational%2Fafter-ram-mandir-pran-pratishtha-ceremony-pm-narendra-modi-celebrated-deepotsav-at-his-residence-1123749
रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है. जिसमें 2006 और 2010 के आईएफएस (IFS) अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले के ग्राम लालपुर कला में राजस्थान के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी वारदात हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोशाला के चरवाहे साधराम यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुफियान, ईदरिस, अयाज व महताब खान शामिल हैं। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, साधराम गोशाला में चरवाहे का काम करता था। साधराम और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह लालपुर कला की नर्सरी के…
