Author: Anil Sahu

Anil Sahu

मुख्य संपादक

अयोध्या: आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं. इसलिए अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न होने जा रहा है.क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि…

Read More

अयोध्या आज भव्य है… अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे। उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं जा रहे हैं। आरती के समय सभी अतिथि घंटी बजाएंगे। सेना के हेलिकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे।सोमवार…

Read More

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में अयोध्या पहुंचेंगे। PM दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM 1 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का अनुष्ठान किया। इस दौरान…

Read More

बालोद में नेशनल हाईवे- 930 पर टोल प्लाजा के पास चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। ड्राइवर ने चतुराई से काम लिया और बस से आनन-फानन में सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के मरकाटोला की है। जानकारी के अनुसार अंबे ट्रेवल्स की इस बस का ब्रेक शू अचानक चिपक गया था, जिससे ज्यादा घर्षण के चलते गाड़ी में आग लग गई। हालांकि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही तीन जिलों की फायर ब्रिगेड…

Read More

कवर्धा जिले के सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से मारा है। सुबह लोगों ने सड़क किनारे शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लालपुर नर्सरी के पास हत्या की गई है। मृतक का नाम साधराम यादव (50 वर्ष) है, जो गांव के ही गौठान में काम करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार को भी काम पर गया…

Read More

अयोध्या में कल (22 जनवरी) को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। इसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी दी गई है। इसके अलावा कई मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा का LIVE टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों, विश्वविद्यालय, कार्यालयों और भवनों में शंखध्वनि, घंटानाद के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रदेश भर के मंदिरों में बीजेपी स्वच्छता अभियान भी चला रही है। शाम को दिवाली की तरह दीपोत्सव मनाया जाएगा।

Read More

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रविवार को असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई। राहुल को बचाते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें बस के अंदर वापस ले गए। घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था। राहुल ले घटना को लेकर कहा- आज BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से।…

Read More

कवर्धा। पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 4 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से पुलिस ने 2 पिकअप वाहन 10 से 12 मोटरसाइकिल और एक पिस्टल 4 जिंदा करतूत समेत भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामान जब्त किया है. जब्त किए हुए सामान की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी जा रही है. दरअसल, चोर पिछले 6 माह से कबीरधाम जिले में सक्रिय और रात को दुकान और घरों में जाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. कुछ दिन पहले घूघरीकला के एक दुकान में 10 लाख रुपये से अधिक का…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को रायपुर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन आज वे शामिल होंगे। इस दौरान शाह वामपंथी उग्रवाद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में होगी। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के लिए वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटना, दूरसंचार, सड़क, स्कूलों पर चर्चा की जाएगी।

Read More

अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मीडिया हाउस ने इसके भारतीय विमान होने की जानकारी दी थी। हालांकि, सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि ये प्लेन भारत का नहीं है। यह मोरक्को में रजिस्टर्ड छोटा एयरक्राफ्ट है। जो तकनीकी खराबी की अपने रास्ते से भटक गया और क्रैश हो गया। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा ने बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड के हवाले से जानकारी दी थी कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जेबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो…

Read More