Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
कोरबा 22 जनवरी 2024/ अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस गौरवशाली पल के पूरे जिलेवासी साक्षी बने। कोरबा में बुधवारी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या में आयोजित श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने श्री रामजानकी मंदिर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जहां राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री…
छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था लेकर ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’ दुर्ग स्टेशन से 7 फरवरी को रवाना होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरे चरण के लिए ट्रेन 29 फरवरी को जाएगी। इसके लिए 1400 रुपए पंजीयन शुल्क रखा गया है। दरअसल, भाजपा ने अपने घोषणापत्र में श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराने का वादा किया था। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ शुरू की गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एक राम मंदिर दर्शन समिति का भी गठन किया गया है। प्रदेश…
बिलासपुर जिले में CGPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘जिस लड़के को वह चाहती थी, उसका कई लड़कियों से संबंध है। पने परिजनों से माफी भी मांगी है।’ तीन पहले हुई इस घटना की जांच के बाद अब पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सिटी कोतवाली टीआई कमला पुसाम ने बताया कि रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र के सरकेला निवासी किरण सारथी (24 वर्ष) कॉलेज की छात्रा थी। बिलासपुर के टिकरापारा में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी करती…
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- आज 500 साल बाद रामलला यहां लौटे हैं। रामलला के साथ भारत का स्व लौट कर आया है।उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रभु राम की कृपा से अब कोई अयोध्या की परिक्रमा में बाधा नहीं बन पाएगा। अयोध्या की गलियो में गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी। यहां की गलियां श्री राम नाम से गूंजेंगी।
कांकेर। पखांजूर नगर पंचायत के भाजपा नेता असीम राय की हत्या के आरोपी पार्षद विकास पाल के अवैध होटल को आज बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि, यह होटल पार्षद ने अपने रसूख से बनवाया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं. इस कार्रवाई के पहले पखांजूर पटवारी कार्यालय की ओर से सूचना पत्र भी जारी किया था और अब अवैध होटल को जमींदोज किया जा रहा है.बता दें कि, जिले में 7 जनवरी 2024 को हुई बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के मामले का पुलिस ने…
रायपुर। राजधानी के आमानाका इलाके में एक स्कूल की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. विवाद के दौरान स्कूल संचालिका ने किसी बात को लेकर रोटरी क्लब रायपुर कास्मो पालिटन के अध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौच और झगड़ा हुआ. अब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक, रायपुर में गोविंद नगर इलाके के रहने वाले रविंदर सिंह रोटरी क्लब रायपुर कास्मो पालिटन के अध्यक्ष हैं. महोबा बाजार के श्रीराम चौक पर रोटरी क्लब ट्रस्ट की जमीन पर कृष्णा…
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 मिनट भाषण दिया। उन्होंने कहा- सबको राम-राम। आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी में समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मोदी के भाषण की मुख्य बातें…मंदिर के बारे में- हजार साल बाद भी आज की तारीख की चर्चा होगीमोदी ने कहा- हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। राम मंदिर…
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं। इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया। फिर पूजा शुरू की। पीएम ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया है। देश-विदेश से कई अतिथि पहुंचे हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी…
अयोध्या में आज भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसे लेकर पूरा देश राममय है। ऐसे में श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्साह का माहौल है। प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी दी गई है। इसके अलावा कई मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा का LIVE टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। प्रदेश में आज दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। रायपुर स्थित राम मंदिर में सुबह 11 बजे से अनुष्ठान हो रहे हैं। गुढ़ियारी में 31 फीट ऊंची की प्रतिमा स्थापित होगी। वहीं राजनांदगांव में 5 लाख तो अंबिकापुर में 1 लाख दीप जलेंगे। इससे पहले देर शाम जगदलपुर का दलपत सागर 3 लाख दीपों…
अयोध्या आज भव्य है… अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचे। उधर, लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या नहीं जा रहे हैं। आरती के समय सभी अतिथि घंटी बजाएंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से अयोध्या में पुष्प…
