Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा का नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री मोदी ने सीधा संवाद किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से PM मोदी, लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “आज दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर है। आज भारत के पासपोर्ट को बहुत गर्व के साथ दुनिया में देखा जाता है
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मूर्ति लगाने के लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर तनातनी हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। बता दें यहां के माकडोन में महापुरूषों की मूर्ती लगाने को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस फौर्स मौके पर मौजूद है। बता दें इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब बीती रात डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ती की जगह पर सरदार…
रायपुर. नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. उप मुख्यमंत्री अरुण साव कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024.25 का अनुमोदन किया गया है. इसमें यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में अब कोई भी नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी. बैठक में लिए गए ये निर्णय छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा के द्वितीय सत्र फरवरी-मार्च 2024 के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया. तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 का…
बिलासपुर। साइबर क्राइम का लोग तेजी से शिकार हो रहे हैं. इसके जद में पढ़े लिखे लोग भी पैसे कमाने के चक्कर में आ रहे है और लाखों रुपये गवां दे रहे हैं. ताजा मामला बिलासपुर जिले से आया है. जहां पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर शिक्षक से 11 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है. आरोपी ने शिक्षक को टेलीग्राम ग्रुप में फोटो शेयर करने पर मुनाफा कमाने का झांसा दिया और लिंक शेयर कर घटना को अंजाम दिया. ठगी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पर जुटी है. जानकारी के अनुसार, बोदरी के जीवन विहार कालोनी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमार कार्रवाई जारी है. वहीं एक बार फिर IT की टीम ने दबिश दी है. आईटी की टीम ने राजधानी रायपुर में कारोबारियों के ठिकानों में छापा मारा है. आईटी की दबिश से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने रायपुर में होलसेल कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा. जहां बुधवार रात बंजारी रोड पर स्थित KT कॉम्प्लेक्स में संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स पर आईटी की टीम छापेमारी की है. फिलहाल इन ठिकानों में तड़के से आईटी की कार्रवाई जारी है.
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली कमांडर जयलाल ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली संगठन में परलकोट LOS कमांडर के रूप में सक्रिय था। पुलिस पार्टी पर हमला करने और ग्रामीणों की हत्या समेत कई घटनाओं में शामिल था। नारायणपुर पुलिस ने बताया कि, आत्मसमर्पित माओवादी जयलाल पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था। नारायणपुर के अलावा कांकेर और बीजापुर जिले में भी बड़े नक्सली लीडरों के साथ काम कर चुका है। ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, माओवादियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर उसने हथियार छोड़ा है। पहले विकास…
बीजापुर: जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने आवापल्ली थाना क्षेत्र के पुन्नुर और कमरगुड़ा की ओर अभियान चलाया था. इस बीच आज बुधवार को पुन्नूर वन सुरक्षा बलों ने घटना में शामिल दो नक्सली सहयोगियों मुकेश उर्फ अंदु, पिता मड़कम मुट्टा, निवासी पुजारी बड़े पारा पुन्नूर और त्रिपाठी इरपा पिता राम को गिरफ्तार कर लिया। 21 दिसंबर, 2023 को दुगईगुड़ा चेरामंगी रोड पर रॉयल ट्रैवल्स बस में आगजनी के मामले में पारा निवासी पुजारी स्वामी इरपा को पुन्नूर पुलिस स्टेशन, अवापल्ली से गिरफ्तार किया गया…
अयोध्या के राम मंदिर में बालक राम यानी रामलला विराजमान हो चुके हैं। इस बीच राम मंदिर के लिए बनाई गई दूसरी और तीसरी मूर्ति भी सामने आई है। दूसरी मूर्ति श्यामल रंग से बनी है, जबकि तीसरी मूर्ति मकराना संगमरमर की है। तीनों की लंबाई 51-51 इंच की है। तीनों प्रतिमाओं में कमल आसन पर भगवान को विराजित दिखाया है। भगवान के 5 साल के बाल स्वरूप को तीनों में ही दर्शाया गया है। रामलला के अलावा भगवान राम की दोनों प्रतिमाओं को राम मंदिर के अलग-अलग फ्लोर पर स्थापित किया जाना है। दरअसल, ट्रस्ट ने मंदिर के लिए…
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से स्वच्छता दीदियों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली रवाना किया। ये स्वच्छता दीदियां इस बार नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड को सामने से देखेंगी। डिप्टी सीएम ने झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। उन्होंने यात्रा के लिए स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को अपनी शुभकामनाएं दीं। अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रवाना किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलेंगी स्वच्छता दीदियां केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियों और…
कोरबा 24 जनवरी 2024/ राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर लैंगिक भेदभाव को रोकने के साथ बेटियों को संबल और समर्थ बनाने, लिंगानुपात को सुधारने, संस्थागत प्रसव को बढ़ाने व बालिकाओं को समाज मे गौरवपूर्ण स्थान दिलाने में भागीदारी निभाने हेतु जिलेवासियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग श्रीमती प्रीति खोखर चकियार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
