Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुझे उनके साथ काम करने का लंबे समय तक अवसर मिला. मैं बतौर मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह से लगातार मुलाकात करते रहते था. बेहद सकारात्मक सोच और आर्थिक उदारता को समर्पित थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां निभाई. उन्होंने केंद्र सरकार में वित्त मंत्री तथा प्रधानमंत्री के…
प्रयागराज। दुनिया के सबसे बड़े जन समागम महाकुंभ में सोमवार को एक और कीर्तिमान बना। करीब 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने दस किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ सफाई का रिकॉर्ड बनाया। मेला प्रशासन की ओर से 14 फरवरी को नदी स्वच्छता का रिकॉर्ड बना गया था। उस दिन 300 कर्मचारियों ने नदी की सफाई का रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह से महाकुंभ 2025 में सोमवार को दूसरा विश्व कीर्तिमान बना। खास यह कि मेला प्रशासन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की मौजूदगी में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा। कुंभ 2019 में 10 हजार सफाई कर्मचारियों…
10वीं और 12वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस अंक दिए जाएंगे. एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी बोनस अंक का लाभ मिलेगा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने इसके लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है. राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 अतिरिक्त अंक दिए…
नारायणपुर एसपी के समक्ष एक महिला व एक पुरुष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों नक्सली भोरमदेव एरिया कमेटी में सक्रिय थे, दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति, माड़ बचाओ अभियान और सुरक्षा बलों का बढ़ता प्रभाव मुख्य कारण है। बीते कुछ वर्षों में अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में तेजी से विकास कार्य, सड़क निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभाव से नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है। सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों को 25 हजार…
जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब बरामद की है, जो पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप जशपुर से गुजरने वाली है। इस पर एसएसपी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर बागेश्वर धाम जायेंगें । छत्तरपुर ज़िले के गढ़ा गाँव के बागेश्वर धाम में बन रहे कैंसर अस्पताल का बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमिपूजन किया था। इसके बाद से लगातार वीवीआईपी लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।इसी कड़ी में सीएम साय आज दोपहर बागेश्वर धाम जायेंगें। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को बागेश्वर धाम पहुँचेंगीं ।
माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ आज महंत लाल दास महाविद्यालय स्थित मैदान में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सरस्वती माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उद्बोधन में कहा कि त्रिवेणी संगम पर बसा शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। शिवरीनारायण की प्रसिद्धि प्राचीन काल से चली आ रही है इस मेले की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में हैं। हमारा शिवरीनारायण आस्था और…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धर्म और आस्था समाज को एकजुट करने की शक्ति देते हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक समरसता और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समृद्धि और विकास के नए…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज (सोमवार) पहला दिन है। थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का उल्लेख भी सत्र में किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट कब प्रस्ताव सदन में रखेंगे, इस पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी विधायक मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने जाएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। ध्यान आकर्षण की 122 सूचना आई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च दोपहर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया।
