Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। अगर हम अपनी संस्कृति को खो देते हैं तो विश्व के समक्ष हमारी कोई पहचान नहीं रह जाती। आचार्य जी ने संप्रदायवाद, भाषावाद, जातिवाद आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश हम सभी को दिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्मारक के भूमिपूजन और विनयांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जैन आचार्यो और…
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) में 400 करोड़ के घोटाले के मामले में मोक्षित कार्पोरेशन पर साय सरकार ने एक्शन लिया।साय सरकार ने मोक्षित कारपोरेशन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की जांच के बाद सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ राज्य चिकित्सा आपूर्ति निगम) ने कंपनी को अगले तीन साल के लिए अपात्र घोषित कर दिया है। अब मोक्षित कार्पोरेशन से किसी भी दवा या मेडिकल उपकरण की खरीद नहीं की जा सकेगी। बता दें कि यह घोटाला प्रदेश में हुए लगभग चार सौ करोड़ रुपये के दवा खरीद घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें दुर्ग स्थित मोक्षित कार्पोरेशन…
० दो-तीन दिनों में किसानों को जारी कर देंगे धान की अंतर की राशि ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा से की नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत: कहा ऊर्जानगरी कोरबा आकर नई ऊर्जा का होता है संचार ० मुख्यमंत्री ने विशाल आमसभा को किया संबोधित: कहा नगरीय निकाय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमारी सरकार ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र को दिए 400 करोड़ रूपये नगरीय निकायों के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” में हमने नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह विकास की गारंटी…
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने और गले तथा हाथ में रुद्राक्ष की माला पहनी थी। मंत्रोच्चारण के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में डुबकी लगाई, और इसके बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की। इस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। प्रधानमंत्री का महाकुंभ में विशेष कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का महाकुंभ मेला दौरा सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत हुआ। उनके साथ उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री –…
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) में करोड़ों रुपये के घोटाले में अब तीन आईएएस अधिकारी भी लपेटे में आ गए हैं. ACB-EOW ने इन तीनों अफसरों को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. इसके अलावा मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, ACB-EOW ने आईएएस अफसर भीम सिंह, चंद्रकांत वर्मा और सीजीएमएससी की एमडी पद्मिनी भोई को पूछताछ के लिए तलब किया है. बता दें कि ACB-EOW ने CGMSC घोटाले में हफ्ते भर पहले मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया था.…
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के लिए पहला एग्जिट पोल सामने आ गया है। Matrize एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है। पोल के मुताबिक, बीजेपी को 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 37 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के बारे में यह अनुमान जताया गया है कि उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल सकती। वहीं, पी मार्क के परिणामों के अनुसार बीजेपी को 49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। ये…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बेमेतरा जिले के तीन नगर पंचायत भिंभौरी, कुसमी और बेरला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने जन आशीर्वाद मांगा। साव ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। तीनों नगर पंचायतों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उप मुख्यमंत्री साव ने भिंभौरी में लोगों को संबोधित कर जनता से अध्यक्ष पद प्रत्याशी संदीप परगनिहा जी एवं 15 पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं नगर पंचायत कुसमी में भाजपा प्रत्याशी संतोष…
गरियाबंद। भाजपा ने निकाय चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने वालो पर कड़ी कार्यवाही की है। बागी की भूमिका निभा रहे भाजपा कार्यकर्ताओ को छ साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें बुथ अध्यक्ष से लेकर पूर्व पार्षद भी शामिल है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी के रिश्तेदार भी शामिल है। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के 28 कार्यकर्ताओ की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हे छ साल के…
रायगढ़ शहर में बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर नगर निगम रायगढ़ द्वारा आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित कुल 8 होटलों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान इन होटलों में पोल्ट्री पदार्थ पकाते हुए पाया गया, जिसे तुरंत बंद कराया गया। साथ ही सभी होटल प्रबंधनों को बर्ड फ्लू से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के…
रायपुर। पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की कार्यवाही से बचने के लिए दायर की थी। कोर्ट ने तीन पन्नों के फैसले में, मामले में कवासी लखमा की संलिप्तता के आदेश पर उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने का उल्लेख किया। आबकारी घोटाले में कवासी लखमा की भूमिका के कारण ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में कवासी लखमा को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। विशेष अदालत ने उनकी…
