Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में रविवार को हॉकी इंडिया पुरुष लीग की क्लोजिंग सेरेमनी का इवेंट हुआ है. इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) वहां पर शामिल हुईं. एक्ट्रेस का डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस की भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा हो गई और भगदड़ मच गई. टिकट होने के बावजूद एंट्री न मिलने पर दर्शकों ने इवेंट मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम पर अपना डांस परफॉर्म किया. उन्हें देखने के लिए उनके हजारों फैंस स्टेडियम परिसर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 5वीं-8वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों क्लास की परीक्षाएं केन्द्रिय स्तर पर होगी। 17मार्च से 5वीं की तो 18 मार्च से 8वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। दोनों ही परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी। इधर परीक्षा लेने जिला स्तर पर डीईओ की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ी व्यंजन छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए एक बार फिर 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा की शुरुआत की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार वर्तमान में 5वीं और 8वीं की…
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, द्वारा दोपहर 4 बजे नगरीय निकाय का घोषणा पत्र जारी किया है। इस अवसर पर नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे देखें सभी प्रमुख वादे
रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय एक्टर और भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। रविवार रात सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। राजेश अवस्थी के निधन की सूचना मिलते ही छॉलीवुड में शोक छा गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने भी छॉलीवुड एक्टर के निधन पर शोक संवेदनाए प्रकट की हैं। सीएम ने सोशल मीडिया में लिखा – छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार…
दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में बीमा क्षेत्र के लिए बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने बीमा क्षेत्र के लिए एफडीआई की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि पेंशन उत्पादों के नियामकीय समन्वय व विकास के लिए फोरम की स्थापना की जाएगी। केवआईसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 2025 में संशोधित केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा, “आयकर के मामले में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि पहले विश्वास करें, फिर छानबीन करें। नया आयकर कानून अगले हफ्ते आएगा। बीमा…
बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबल के जवानों को दी बधाई रायपुर| हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के…
रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। जिसमें उन्होंने आम लोगों को ऐतिहासिक छूट दी है। केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह सभी वर्गों के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि टैक्स में छूट से लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी और मध्यम वर्ग को लाभ होगा। किसानों का भी बजट में खास ध्यान रखा गया है और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाई गई है। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को इसका लाभ होगा। किसानों की स्थिति और सुदृढ़ होगी, मध्यम वर्गीय परिवारों के स्वास्थ्य का भी…
महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद में बीजेपी का कब्ज़ा। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. बसना नगर पंचायत से विधायक संपत अग्रवाल की बहू डॉ. खुशबू अग्रवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. मुकाबले में कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की अमरीन इल्लू गीगानी और निर्दलीय भाग बाई टंडन थीं. नाम वापसी से एक दिन पहले तक मुकाबला रोचक नजर आ रहा था, लेकिन ऐन नाम वापसी…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2025 के बजट सत्र की शुरुआत में संबोधन सरकार समग्र विकास की दिशा में मिशन मोड में आगे बढ़ रही है, चाहे वह भौगोलिक, सामाजिक या आर्थिक रूप से हो: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने तीव्र विकास हासिल करने में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला राज्य और केंद्र सरकारों को प्रदर्शन के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जन भागीदारी से परिवर्तन होगा: प्रधानमंत्री आगामी 25 वर्ष समृद्ध और विकसित भारत निर्माण के लिए समर्पित होंगे: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद परिसर में वर्ष 2025 के बजट सत्र की शुरुआत से…
आचार्य श्री विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य श्री जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे। बता दें कि, डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि, शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला…
