Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
जशपुर । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर एक हादसे की वजह से चलने फिरने में असमर्थ पुरेन्द्र को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राय सायकल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम होंगे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रति आभार व्यक्त किया है। एक हादसे में ग्राम मयुरचुन्दी, तहसील दुलदुला निवासी पुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसकी वजह से उनका एक पैर इलाज के दौरान काटना पड़ा था। उनके…
मुंगेली। मुंगेली के कुसुम लोहा फैक्ट्री में साइलो के गिरने के बाद दबे मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के 40 घंटे बाद दो मजदूरों के शव को ढूंढकर बाहर निकल लिया गया। राखड़ में दबे एक इंजीनियर के अलावा दो मजदूरों के शवों की तलाश शनिवार की सुबह तक चली। लगातार 40 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने अंजाम दिया. साइलो के नीचे दबे मिले शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा दो मजदूर – जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप…
रायपुर। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के साथ-साथ सब्जी और फलों का भी कटोरा बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी और बागवानी फसलों को बढ़ावा दे रही है। केन्द्रीय मंत्री चौहान आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने इस अवसर पर प्रगतिशील किसान संघ द्वारा निर्मित भवन का लोकार्पण तथा प्रशिक्षण केन्द्र का…
रायपुर। हमने छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं को सुगम एवं सशक्त करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के मॉडल को अपनाया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक योजनाओं की पहुंच आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उक्त बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने 268 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि…
जशपुर :- मौसम के करवट लेने से सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. जिसके वजह से बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान है. शिक्षक तो स्कूल समय पर पहुंच रहे हैं पर ठिठुरन की वजह से स्कूली बच्चों की उपस्थिति कम देखी जा रही है. बच्चों की कम उपस्थिति की वजह कड़ाके की ठंड और शीतलहर बतायी जा रही है. वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. इन स्कूली बच्चों को ठंड से बचाने के लिए शिक्षकों द्वारा गर्म स्वेटर पहनाने का नवाचार भी किया जा रहा…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो सपना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने का, आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में हम सब उस सपने को साकार करने संकल्पित हैं। नवीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जैसी प्रचंड जीत छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली, जनता-जनार्दन का वही विश्वास निस्संदेह हम फिर अर्जित करेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन ने पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में…
छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर है.आज गुरुवार 9 जनवरी को उनके खातों में सरकार 14 करोड़ रुपये भेज रही है.ये राशि प्रदेश के 37 हज़ार से ज्यादा श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के खाते में सीधे भेजी जाएगी. ई-रिक्शा धारकों को भी मिलेगी राशि अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में आज गुरुवार 9 जनवरी को एक कार्यक्रम रखा गया है. इसमें प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहेंगे. मंत्री प्रदेश के 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आज भुवनेश्वर में उद्घाटन किया।पीएम मोदी बुधवार की रात भुवनेश्वर पहुंचे थे। इस बार सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। बता दें कि इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को भारत के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा का अनुभव कराएगी। इसी कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी बुधवार की शाम आंध्र प्रदेश से विशेष विमान से बीजू…
पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया. प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया को कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं बुद्ध में है. इसलिए ओडिशा की इस धरती पर आपका स्वागत करना उनके लिए बहुत विशेष हो जाता है. उन्होंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदूत माना है. उनको बहुत खुशी होती है जब वह पूरी दुनिया में सभी भारतीय साथियों से मिलते हैं और बातचीत करते हैं. उनको जो प्यार मिलता है वो उसे भूल नहीं सकते. सभी का वो…
छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने के लिए गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 4 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एस-3-12 में होगी।
