Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Anil Sahu
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जैड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर पहुंचे हैं। इस दौरान पी.एम. मोदी ने सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पी.एम. नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के एल.जी. मनोज सिन्हा, सी.एम. उमर अब्दुल्ला सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद थे। जानकारी के अनुसार सुरंग के पूर्वी पोर्टल पर पी.एम. मोदी ने उद्घाटन किया। इसके बाद पी.एम. मोदी सहित मौके पर मौजूद सभी गणमान्यों द्वारा सुरंग का निरीक्षण किया गया। बता दें कि सोनमर्ग की जेड-मोड़ सुरंग श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 2,700 करोड़ रुपये…
76वें गणतंत्र दिवस में शामिल होने कवर्धा के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष न्योता भेजा है. बैगा परिवारों के सदस्य 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह अवसर सिर्फ इन परिवारों के लिए नहीं बल्कि कबीरधाम जिले और प्रदेश के लिए सम्मान की बात है. राष्ट्रपति मुर्मू ने जिन परिवारों को विशेष न्योता भेजा है, उनमें ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की…
केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले लोगों के लिए इनाम राशि को बढ़ा दिया है। अब, इस इनाम राशि को 25,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि पहले यह राशि 5,000 रुपये थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बदलाव की जानकारी दी। गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वालों को अधिक प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस राशि में वृद्धि की गई है। गडकरी ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बैठक में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में समूह के बिजली संयंत्रों के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना की घोषणा की। इस विस्तार से छत्तीसगढ़ में 6,120 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता प्राप्त होगी। बता दें कि, इसके अलावा चेयरमैन ने राज्य में सीमेंट संयंत्रों के विकास और विस्तार के लिए ₹ 5,000 करोड़ की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने राज्य में शिक्षा , स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन में पहल का समर्थन करने के लिए अदानी फाउंडेशन के तहत सीएसआर…
रायपुर। खेती-किसानी में उलझे द्वारिका पटेल ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उन्हें भी मुफ्त में तीर्थ यात्रा का मौका मिलेगा। उनकी पत्नी रामाबाई को भी कभी लगता नहीं था कि वह अपने पति के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जा पाएगी। जब से अयोध्या में मंदिर बना और रामलला विराजमान हुए तब से रामाबाई की इच्छा थी कि वह भी भगवान राम का दर्शन करें। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन किए जाने के लिए आवेदन मंगाए जाने पर पटेल दम्पति ने अपना आवेदन जमा किया और ये भाग्यशाली रहे कि लॉटरी में भी…
जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में किसानों को धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् विभाग द्वारा फल क्षेत्र विस्तार से कृषकों को लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् कृषकों को हल्दी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना से प्रेरित होकर कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम रजौटी के कृषक हरकचन्द साय द्वारा उद्यानिकी विभाग से उचित मार्गदर्शन लेकर 0.500 हे.…
रायपुर । राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के प्रथम दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की संघर्ष गाथा पर आधारित नाटक ‘मैं अयोध्या हूं’ का मंचन किया गया। इस जीवंत प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही आकर्षक लेजर शो के माध्यम से पिछले एक दशक में भारत की विकास यात्रा की झांकी प्रस्तुत की गई । छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के प्रथम दिन आयोजित संगीतमय नाट्य प्रस्तुति ‘मैं अयोध्या हूं’ ने दर्शकों को अयोध्या नगरी की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महिमा से अवगत कराया। भगवान राम की जन्मस्थली…
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद की पुण्यस्थली रही है। स्वामी विवेकानंद जी ने किशोरावस्था के अपने दो बरस यहां डे भवन में व्यतीत किये। जब कोई हवाई मार्ग से रायपुर आता है तो उसे विमानतल का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर देखकर महसूस हो जाता है कि इस शहर का संबंध स्वामी विवेकानंद से रहा होगा। वहां से शहर के सबसे सुरम्य स्थल विवेकानंद सरोवर तक हर जगह स्वामी विवेकानंद के प्रति इस शहर का आदर नजर आता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘‘ के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान…
रायपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है और जल्दी ही इसके लिए संबंधित अध्यादेश जारी किए जाने की संभावना है। नगरीय प्रशासन मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि अब नगरीय निकाय चुनाव सिर्फ ईवीएम से ही कराए जाएंगे। गौरतलब है कि 2019 में रायपुर सहित राज्य के अन्य क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर के जरिए हुए थे। अब नगरीय प्रशासन विभाग ने ईवीएम से चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में अब सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार है. लंच के बाद दोनों को सीबीआई कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है. बता दें कि डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी समेत कई पदों के लिए साल 2020 से 2022 के दौरान परीक्षा/साक्षात्कार में टामन सोनवानी के रिश्तेदार समेत कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन पर सवाल उठे थे. इन्हीं आरोपों के आधार पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था.…
