Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»राष्ट्रीय»रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के लिए क्रिप्टो फंडिंग:NIA बोली- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा दफ्तर पर अटैक फेल हुआ तो कैफे टारगेट बना
    राष्ट्रीय

    रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के लिए क्रिप्टो फंडिंग:NIA बोली- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन भाजपा दफ्तर पर अटैक फेल हुआ तो कैफे टारगेट बना

    Anil SahuBy Anil SahuSeptember 9, 2024Updated:September 9, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए IED ब्लास्ट मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इन चारों के नाम हैं- मुस्सविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मतीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुज्जमिल शरीफ।

    NIA की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ताहा और शाजिब को उनका हैंडलर क्रिप्टो करेंसी के जरिए फंड भेजता था। इन फंड्स के इस्तेमाल से आरोपियों ने बेंगलुरु में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था।

    इसमें बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर किया गया IED हमला भी शामिल है, जो नाकाम हो गया था। यह हमला 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर किया गया था। इसी के बाद आरोपियों ने रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट की प्लानिंग की थी।

    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का ये दूसरा वीडियो है। इसमें दोपहर 1 बजे के करीब जब लोग खाना खा रहे थे, तब अचानक बम ब्लास्ट हुआ।
    बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का ये दूसरा वीडियो है। इसमें दोपहर 1 बजे के करीब जब लोग खाना खा रहे थे, तब अचानक बम ब्लास्ट हुआ।

     NIA ने इस मामले में 3 मार्च को इन्वेस्टिगेशन शुरू किया था। जांच के दौरान NIA ने राज्य पुलिस अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कई तकनीकी और फील्ड इन्वेस्टिगेशन किए थे। 23 मार्च को NIA ने शाजिब और ताहा की पहचान की थी। जांच में सामने आया था कि शाजिब ने ही कैफे में बम रखा था।

    NIA ने बताया था कि शाजिब और ताहा दोनों ही ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था। 2020 में अल-हिंद मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद दोनों पुलिस से छिपते फिर रहे थे। ताहा तमिलनाडु पुलिस इंस्पेक्टर के. विल्सन की हत्या के मामले में वॉन्टेड था और चेन्नई में मुख्य संदिग्ध के साथ रहा था।

    NIA ने 26 मार्च को चिकमंगलुरु के रहने वाले मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया था। मुजम्मिल ने शाजिब और ताहा को ब्लास्ट से जुड़ा सामान मुहैया कराया था। मुजम्मिल को पकड़ने के लिए NIA ने तीन राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में छापेमारी की।

    तलाशी के दौरान कुछ कैश के साथ कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए थे। NIA ने लगातार शाजिब और ताहा की तलाश की, तब जाकर कैफे ब्लास्ट के 42 दिन बाद वे पश्चिम बंगाल से मिले थे।

    NIA ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है। आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब कर्नाटक के शिवमोगा का रहने वाला है।
    NIA ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है। आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब कर्नाटक के शिवमोगा का रहने वाला है।

     NIA ने कहा कि दोनों आरोपी अन्य मुस्लिम युवाओं को ISIS की विचारधारा में कट्टरपंथी बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने जिन युवाओं का ISIS में शामिल किया था उनमें माज मुनिर अहमद और मुजम्मिल शरीफ शामिल थे।

    ताहा और शाजिब ने धोखाधड़ी से सिम कार्ड हासिल किया था और बैंक अकाउंट भी खुलवाया था। उन्होंने डार्क वेब से डाउनलोड किए गए भारतीय और बांग्लादेशी आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स का भी इस्तेमाल किया था।

     मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वह एक बैग लेकर आया था।

    कैफे में उसने इडली ऑर्डर की, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद 11:45 बजे बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ था जिसमें 9 लोग घायल हुए थे।

    ये कैफे के भीतर आरोपी शाजिब की तस्वीर है, जिसमें वह इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।
    ये कैफे के भीतर आरोपी शाजिब की तस्वीर है, जिसमें वह इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।

     घटना के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइट फील्ड पुलिस ने बताया था कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था।

    भाजपा ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया। शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ।

     

    दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 अगस्त को ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

    पुलिस के अनुसार, रिजवान ISIS के पुणे मॉड्यूल का हिस्सा था और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था। NIA ने रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा था।

     

    महाराष्ट्र में ISIS मॉड्यूल केस में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। NIA ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि आरोपियों ने भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने की प्लानिंग बनाई थी।

    भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए मुस्लिम युवाओं के बीच प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था। इसके लिए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बोरीवली में कई बैठकें की गईं। इन बैठकों में वे ISIS की गतिविधियों को अंजाम देने की प्लानिंग करते थे।

    खबरें और भी हैं…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025

    बागेश्वर धाम में ऐतिहासिक आयोजन: 251 निर्धन कन्याओं का विवाह बागेश्वर धाम द्वारा संपन्न होगा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आयोजन में हुए शामिल, मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की एक-एक जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं – बाबा बागेश्वर

    February 27, 2025

    दिल्ली में फिर हैवानियत, ट्यूशन टीचर ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की का कई बार रेप

    February 27, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20248

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20248

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20252

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.