रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के पहले बजट सत्र का अवसान आज हो गया। 1 मार्च तक के लिए आहूत सत्र की शेष बची कार्रवाई आज पूरी कर सदन मानसून सत्र के लिए स्थगित कर दी जाएगी। अंतिम दिन के लिए आज 11 पेज की कार्यसूची जारी की गई। इसमें 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी गई थी।। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित कर दिए गए। इतनी बड़ी कार्यसूची 24 वर्षों में पहली बार जारी की गई है। सत्रावसान के संबोधन में स्पीकर डॉ रमन सिंह ने बताया कि मानसून सत्र जुलाई के अंतिम सप्ताह में आहूत किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के पहले बजट सत्र का हुआ अवसान
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
