Close Menu
Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • खेलकूद
    • तकनीकी
    • मनोरंजन
    Chhattisgarh SamwadChhattisgarh Samwad
    Home»छत्तीसगढ़»शादी नहीं हुई तो सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पहुंचा:बिलासपुर में ट्रेन से पहले पहुंची पुलिस; पटरी से उठाकर बचाई युवक की जान
    छत्तीसगढ़

    शादी नहीं हुई तो सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पहुंचा:बिलासपुर में ट्रेन से पहले पहुंची पुलिस; पटरी से उठाकर बचाई युवक की जान

    Anil SahuBy Anil SahuMarch 29, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी नहीं होने से परेशान एक व्यक्ति सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर लेट गया। गनीमत थी कि पुलिस को वक्त रहते जानकारी मिल गई और वह मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पटरी पर लेटे व्यक्ति को उठाया और समझाइश देकर उसके परिजन को सौंप दिया। व्यक्ति का कहना था कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान था।

    एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस के डॉयल 112 के जरिए जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सुसाइड करने के लिए चकरभाठा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर लेट गया है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरक्षक त्रिलोक सिंह और ड्राइवर ने हिमेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति को पटरी से उठाकर किनारे किया।

    पुलिस की सक्रियता से बच गया हिमेश्वर
    दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के अचानकपुर का रहने वाला हिमेश्वर राव (32 वर्ष) मजदूरी करता है। वह घर से आत्महत्या करने की बात कहकर निकला था। इससे घबराए उसके भाई जगेश्वर ने डायल 112 में कॉल किया और अपने भाई के रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए घर से निकलने की जानकारी दी।

    सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और पटरी पर ट्रेन आने से पहले ही मौके पर पहुंचकर हिमेश्वर की जान बचा ली। जगेश्वर ने अपने भाई की जान बचाने के लिए पुलिस का आभार माना है।

    ट्रैक से बाहर निकालते ही आ गई ट्रेन
    आरक्षक ने आसपास के लोगों की मदद से जैसे ही युवक को पटरी से बाहर किया। उसके कुछ ही देर बाद धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई। समय रहते पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो शायद उसकी जान चली जाती।

    शादी नहीं होने से परेशान है युवक
    पुलिस की पूछताछ में हिमेश्वर ने बताया वह शादीशुदा नहीं है, घर में केवल बूढ़ी दादी रहती हैं। जिसके चलते वह परेशान रहता है। घरेलू समस्या के चलते वह जिंदगी से तंग आ चुका है। पुलिस ने उसे भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की सलाह दी और शांतिपूर्ण तरीके से जीवनयापन करने की समझाइश दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Anil Sahu
    Anil Sahu

    मुख्य संपादक

    Related Posts

    नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

    February 28, 2025

    ट्रायबल म्युजियम छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव का होगा प्रमुख केन्द्र,आदिवासी संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केन्द्र बनकर उभरेगा शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय‘ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    February 28, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 2025
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Top Posts

    राजधानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर पकड़ी खेप, 40 पेटी नकली शराब जब्त

    September 10, 20245

    कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह पर लगा ये आरोप, दर्ज हुई FIR

    September 9, 20242

    सरकार से सरोकार तक त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि

    February 28, 20251

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, सीएम के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक

    February 28, 20251
    मुख्य संपादक
    मुख्य संपादक

    ANIL SAHU

    UDYAM No
    UDYAM No

    UDYAM-CG-10-0014753

    © 2026 Chhattisgarh Samwad. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.