दिल्ली के बुराड़ी इलाके में महिला (40) की छेनी (लोहे की नोकदार बड़ी सी कील) से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला उसका ही पति है। उसे शक था कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। घटना 2 जनवरी की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना 2 फरवरी को बुराड़ी थाना क्षेत्र के सत्य विहार इलाके में हुई। PCR पर सूचना मिली थी कि एक महिला खून से लथपथ पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे तत्काल ही बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आगे बताया कि महिला के शरीर पर चेहरे पर गंभीर घाव थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया और बुराड़ी थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया।

अवैध संबंध के शक में कर दी पत्नी की हत्या
पुलिस ने महिला के पति कुंदन शाह (46) से पूछताछ की। उसने पत्नी की हत्या करने का बात कबूल की। उसने बताया कि कुछ समय से पत्नी उससे ठीक व्यवहार नहीं कर रही थी। उसे शक होने लगा था कि पत्नी का किसी से अवैध संबंध है।
आरोपी ने आगे कहा कि शुक्रवार को बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। उसने छेनी से पत्नी को हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी का फोन और छेनी का छुपा दिया। उसने यह भी बताया कि उसके खिलाफ मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में भी मारपीट का केस दर्ज है।
आरोपी के बताने पर पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन और हत्या में शामिल हथियार को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

