छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलने वाली है। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अभी शीतलहर चलेगी। शुक्रवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 32 डिग्री रहा।
रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। शनिवार सुबह से यहां अच्छी धूप निकली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री
सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड
सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, कोरिया में रात का तापमान 7.2 डिग्री, जशपुर में 6.2 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।
बिलासपुर में रात का पारा 5 डिग्री लुढ़का
मौसम साफ रहने के कारण शुक्रवार को बिलासपुर में रात का पारा औसत से 5 डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री पहुंच गया ।
र न्यूनतम मापमान 15 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

