दरअसल, कवासी लखमा आज भानुप्रतापपुर में रमेश राठी के घर पहुंचे. राठी के यहां स्वल्पाहार के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार हम बस्तर सहित अन्य सीटों पर जीत हासिल करेंगे. पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है, उस पर खरा उतरूंगा. बस्तर के लोग आज भी नेहरू और गांधी परिवार के बलिदान और त्याग को नहीं भूले हैंकवासी लखमा ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे मौका दिया. बस्तर की जनता मतदाता नहीं मेरे लिए भगवान हैं. इन्होंने मुझे 6 बार बस्तर से चुनकर भेजा, अब उन्हीं की बदौलत में दिल्ली में भी बस्तर की आवाज बुलंद करूंगा. बस्तर लोकसभा में कवासी लखमा नहीं बल्कि हर मतदाता कवासी लखमा के लिए लड़ रहा है, लड़ेगा और जीत हासिल करूंगा..
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

