UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से 3 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान:रायगढ़ के रामलाल बरेठ, जशपुर के जागेश्वर यादव, नारायणपुर के हेमचंद मांझी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ से भी तीन लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड मिलेगा। जशपुर के जागेश्वर यादव, रायगढ़ के रामलाल बरेठ और नारायणपुर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के जागेश्वर यादव को फोन पर बधाई भी दी है। देश की कुल 34 हस्तियों को अवॉर्ड दिया गया है। इससे पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान भी किया गया।

पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वालों में छत्तीसगढ़ से एक और विभूति का नाम शामिल हुआपंडित रामलाल बरेठ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिला है। रायगढ़ जिले के राम लाल बरेठ कथक के नर्तक हैं ,पूर्व में इन्हें अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।मुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले के रहने वाले पंडित रामलाल बरेठ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। बरेठ कथक के उम्दा नर्तक हैं। पूर्व में उन्हें अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ​​​​​​​विष्णुदेव साय ने बरेठ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Anil Sahu

मुख्य संपादक

Related Articles

Back to top button