UDYAM-CG-10-0014753

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी के आतिथ्य में मानव सेवा मिशन ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

     (कोरबा 15जनवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे मंदिर तीर्थ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी का आगमन राम मंदिर बालको में हुआ। पूजा अर्चना एवं श्रमदान के पश्चात माननीय मंत्री जी ने मानव सेवा मिशन के सदस्यों के द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान में हिस्सा लेकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए मानव सेवा मिशन के सदस्यों को ही अपनी उपस्थिति में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल वितरण करने के लिए आह्वाहन किया। 
      इस अवसर पर मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर,अशोक पटेल, कमलेश बोहरपी, मनोज सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, ओ पी राजपुरोहित एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button