देवघाटी में अपने विभिन्न पारंपरिक नृत्य के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत पुष्प वितरण
देवघाटी (देवपहरी 15जनवरी) अपने भारत वर्ष के साथ साथ पूरे विश्व 22जनवरी यानी अयोध्या में श्री राम जी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की ज़ोर दार तैयारी एवम बेसब्री से इंतजार कर रही है।इस कार्यक्रम को लगभग 100से ज्यादा देशों में पूरे हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया जायेगा। अयोध्या नगरी में आगामी 22जनवरी को सुबह 11 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा जिसके लिए पूरे सनातन समाज को अयोध्या से आए अक्षत चावल को घर घर जाकर न्यौता दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अपने देवघाटी देवपहरी पूरी तरह राममय हो चुका है सनातन समाज समिति बनाकर योजना बनाकर इस कार्यक्रम के लिए लगे हुए हैं। अपने देवघाटी में गांव गांव में अपने पारंपरिक नृत्य गौरा,बार नृत्य डंडा, नृत्य सुवा ,भजन कीर्तन प्रभात फेरी रैली मनमोहक झांकियां के साथ प्रत्येक परिवार में जाकर दिवाली मनाने के लिए तैयार कर रहे हैं,दीप जलाकर रंगोली ,भजन कीर्तन संध्या पूजा आरती,सामूहिक हनुमान चालीसा श्री राम जी का जाप विजयमहा मंत्र आदि के लिए प्रेरित किया जा रहा है।।







